Bhopal Rape News: तलाकशुदा महिला से बलात्कार

Share

Bhopal Rape News: आरोपी की मां ने कराया मकान खाली, बेटे के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तलाशशुदा महिला से बलात्कार का एक मामला सामने आया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) के जहांगीराबाद इलाके की है। पीड़िता जहां किराए से रहती थी उसी मकान मालिक के बेटे को आरोपी बनाया (Bhopal Rape News) गया है। आरोपी के परिवार ने दो महीने पहले उसे मकान से भी बेदखल किया है। जिसके बाद शिकायत थाने में दर्ज की गई है। आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो (Jahagirabad Balatkar case) सही है। उसकी गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही हैं।

रजामंदी से हुआ था तलाक

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि रविवार शाम लगभग छह बजे 32 वर्षीय महिला ने बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई है। धारा 376/376/2एन/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और धमकाने) का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मामले में आरोपी पुलिस ने फैजान उल्ला खान (Faizan Ullah Khan) को बनाया हैं। एसआई शशि चौबे (SI Shashi Choubey) ने बताया पीड़िता के तीन बच्चे है। उसने रजामंदी से आठ साल पहले मौखिक तलाक लिया था। जिसके बाद पीड़िता आरोपी फैजान उल्ला खान (Faizan Ullah Khan) के मकान में किराए से रहती थी। इसी बीच दोस्ती नजदीकियों मेंं बदल गई।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

धमकाया गया

आरोपी ने भरोसा दिलाया की वह उससे शादी करेगा। झांसे में पीड़िता का पिछले छह साल तक शारीरिक शोषण किया गया। जांच अधिकारी ने बताया पीड़िता जब भी आरोपी से शादी की बात करती वह इधर—उधर के बहाने बनाकर बात को टालता था। अचानक आरोपी की मां ने दो महीने पहले उससे मकान खाली करवा लिया। अब पीड़िता तीनों बच्चों के साथ दूसरी जगह किराए से रह रही हैं। इस बात पर पीड़िता और आरोपी के बीच विवाद भी हुआ था। विवाद के बाद आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया और उसे धमकाते हुआ चला गया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: लड़की बोली शादी करो, लड़का बोला जॉब लगने दो नतीजा एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!