Bhopal Rape News: एक पति ने भगाया, दूसरे का पति जेल गया

Share

Bhopal Rape News: आयुष्मान कार्ड बनाने वाले एक कर्मचारी ने रिश्तों को किया बदनाम

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज एक आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मचारी की है। भोपाल की न्यूज (Bhopal Rape News) यह बताताी है कि आरोपी ने कैसे रिश्तों को बदनाम किया। मामला बलात्कार है जिसकी एफआईआर हबीबगंज थाने में दर्ज हुई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला दो पतियों के बीच का है। जिसमें रिश्तेदारों के बीच बने अवैध संबंधों की भनक आरोपी की पत्नी को लग गई थी।

चार साल से कर रहा था बलात्कार

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल की शाम लगभग 6 बजे बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें धारा 376/376 (2)एन/376 (2) च (बलात्कार, कई बार बलात्कार और रिश्तेदार ने बलात्कार) लगाई गई है। शिकायत करने वाली 24 वर्षीय युवती है। जिसकी शादी को एक साल हो चुका है। आरोपी उसकी मौसी का सगा बेटा है जो विदिशा में रहता है। वह पिछले चार साल से बलात्कार कर रहा था। दोनों रिश्तेदार थे इसलिए आरोपी को जब भी मौका मिलता था वह उसके घर में उससे बलात्कार करता था। आरोपी विदिशा में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए संविदा में नौकरी करता है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

ऐसे खुला राज

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र—साभार

पीड़िता का पति मजदूरी करता है। आरोपी की दिसंबर, 2020 में शादी हुई है। शादी के बाद आरोपी की पत्नी को पीड़िता के साथ संबंधों को लेकर शक था। एक दिन उसने पति को प​कड़ लिया। जिसकी जानकारी उसने पीड़िता के पति और सास को दी। यह पता चलने के बाद पीड़िता के पति और सास ने उसको घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके आई और उसने पूरी घटना बताई। आरोपी की मां के साथ वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: गिरफ्तार नक्सली रेड्डी की मदद करने वाला गिरफ्तार
Don`t copy text!