Bhopal News: अस्पताल ने पुलिस को दी खबर, ओयो होटल में सोशल मीडिया फ्रेंड ने बनाए थे संबंध, शादी करने का झांसा देकर की ज्यादती

भोपाल। ओयो होटल में एक युवती के साथ ज्यादती की गई। पूरा मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता ने पीरियड नहीं आने पर गोली का सेवन कर लिया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे जेपी फिर वहां से हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। घटना के संबंध में सबसे पहले कोलार रोड थाना पुलिस को जानकारी दी गई थी। लेकिन, घटना स्थल हबीबगंज होने के चलते केस डायरी वहां भेजी गई।
दवा खाने से बिगड़ी तबीयत
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 21 साल है। वह कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी तीन साल पहले चिराग सिंह (Chirag Singh) से पहचान हुई थी। यह पहचान इंस्ट्राग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच चैटिंग से शुरुआत हुई और नौबत मेल मुलाकात तक पहुंच गई। इसी बीच आरोपी चिराग सिंह ने शादी का झांसा देकर उसको ओयो होटल (Oyo Hotel) में ले जाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच उसके पीरियड्स आना रुक गए। जिसे चालू करने के लिए उसने मेडिकल से दवा ले ली। यह दवा उसके लिए जान पर बन आई। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले गए। यहां से उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेज दिया गया। डॉक्टरों को शक है कि पीड़िता ने गर्भपात की गोली का सेवन किया है। जिस कारण शक होने पर कोलार रोड थाना पुलिस को जानकारी दे दी गई। यहां एसआई संगीता काजले (SI Sangeeta Kajle) ने मामले की पूरी बारीकी से जांच की। जिसमें पता चला कि चिराग सिंह ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए थे। घटना स्थल हबीबगंज होने के चलते केस डायरी यहां भेजी गई। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि पीड़िता ने अबॉर्शन के लिए गोलियां खाई या फिर गलती से पीरियड्स रोकने दवा का सेवन किया। हबीबगंज थाने में मामले की जांच एसआई मुक्ता शर्मा (SI Mukta Sharma) कर रही हैं। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 293/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।