Bhopal News : लिव इन रिलेशन में झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

Share

Bhopal News : दो साल बाद रिश्तों को स्वीकारने से किया इंकार, पीड़िता पुलिस से मदद मांगने थाने पहुंची

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। बागसेवनिया स्थित एक स्कूल की छात्रा से बलात्कार किया गया है। आरोपी उसके ही स्कूल में साथ पढ़ता था। दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हुई कि वे साथ में ही लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान कई बार आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। घटना भोपाल (Bhopal News) के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें अभी आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है।

स्कूल से मांगी जाएगी जानकारी

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 12 जून की शाम लगभग साढ़े छह बजे 403/22 धारा 376—2—एन (कई बार बलात्कार का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 28 साल है। वह मूलत: विदिशा की रहने वाली है। इस मामले का आरोपी शिव ब्रहृमा नारायण प्रताप त्रिपाठी (Shiv Brahamma Narayan Pratap Tripathi) है। पीड़िता के साथ आरोपी स्कूल में पढ़ता था। दोनों के बीच सितंबर, 2020 से गहरी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद वे दोनों लिव इन में साथ रहने लगे थे। आरोपी शिव ब्रह्मा नारायण त्रिपाठी मूलत: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। प्रभारी थाना प्रभारी एचएल तिवारी ने बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके संबंध में स्कूल से जानकारी मांगकर उसको थाने तलब किया जाएगा।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: जानवर को दूर भगाने लगाई थी करंट की फेंसिंग
Don`t copy text!