MP PHQ News: एमएसपी नहीं मिला तो यह उपाय किसानों ने निकाला

Share

MP PHQ News: गेहूं की फसल के बीच लगा रखे थे अफीम के पौधे, 24 क्विंटल से अधिक अफीम के पौधे पुलिस ने किए जब्त

MP PHQ News
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भवन- फ़ाइल फोटो

भोपाल। दिल्ली में किसान आंदोलन करने वाले हैं। वे सरकार से एमएसपी की मांग कर रहे हैं। इधर, खेती में नुकसान की भरपाई के लिए अब किसानों ने तोड़ निकालने का काम शुरु कर दिया है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश (MP PHQ News) के मैहर जिले से सामने आया है। यहां किसान ने गेहूं की फसल के बीच अफीम की खेती लगाई। ताकि वह उसे बेचकर अपने मुनाफे को बरकरार रख सके। यह जानकारी पुलिस को लगी तो उसने दबिश देकर 24 क्विंटल अफीम की फसल जब्त कर ली।

कोर्ट में पेश किया

पुलिस मुख्यालय (PHQ) जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल (SP Sudhir Agrawal) के नेतृत्व में 13 मार्च 2024 को जिले के बदेरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुबरी में पुलिस की ने दबिश दी थी। पुलिस को खबर मिली थी कि गेहूं के खेत में छिपाकर अफीम के करीब एक लाख 11 हजार 340 पौधे लगाए गए हैं। पुलिस ने उसको पहले उखाड़ा और उसका वजन कराया। वह 24 क्विंटल 360 ग्राम निकला। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 8/18 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। खेत जुगुल किशोर सिंह (Jugul Kishor Singh) पिता चन्द्रभान सिंह और आनन्द किशोर सिंह (Anand Kishor Singh) पिता चन्द्रभान सिहं का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों जुगुल किशोर सिंह और आनंद किशोर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP PHQ News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने गई आशा कार्यकर्ता के साथ अभद्रता
Don`t copy text!