Bhopal News: दहेज में मांगे पांच लाख रुपए

Share

Bhopal News: शादी के छह साल बाद राजस्थान में रहने वाले ससुराल के लोगों ने महिला को मायके भेजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रताड़ना की शिकार एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। आरोपी ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता से दहेज में पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। प्रकरण भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़िता का ससुराल राजस्थान में हैं।

पुलिस ने इन्हें बनाया आरोपी

महिला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता को आरोपी जनवरी, 2019 से परेशान कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी परिवार को समझाने के लिए परामर्श के जरिए भी कोशिश की थी। जब वे नहीं माने तो 13 मार्च 2024 को प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पीड़िता की उम्र 26 साल है। वह अशोका गार्डन स्थित सुंदर नगर (Sunder Nagar) में रहती है। वह घरेलू काम करती हैं। पीड़िता की 11 नवंबर 2018 में राजस्थान में रहने वाले मोहम्मद समीर (Mohammed Sameer) से मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। पीड़िता की एक बेटी भी है। प्रताड़ित करने वालों में पति के अलावा सास और ससुर के भी नाम है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता एक साल से मायके में माता—पिता के पास रहने को मजबूर हैं। मामले की जांच एएसआई रामबरन सिंह (ASI Rambaran Singh) कर रहे हैं। पुलिस 78/24 धारा 498—ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम का मामला) दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कर्जदारों से बचने गोली की झूठी कहानी रची
Don`t copy text!