Bhopal News : पड़ोसी ने जबरिया नाबालिग से बनाए शारीरिक संबंध

Share

Bhopal News : नौ महीने का गोद में बच्चा लेकर सत्रह साल की नाबालिग थाने पहुंची, दूसरे थाने का था मामला ​लेकिन जीरो पर केस दर्ज कर डायरी दूसरे थाने भेजी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। बेहद भावुक करने वाली यह कहानी है। इस मामले की पीड़िता महज 17 साल नौ महीने की है। उसकी गोद में नौ महीने का बच्चा था। जिसको लेकर वह थाने पहुंची थी। उसने जो कहानी बताई उसके बाद पुलिस का दिल पसीज गया। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के श्यामला हिल्स पुलिस की थी। लेकिन, नाबालिग निशातपुरा थाने पहुंची थी। पुलिस ने कहानी सुनने के बाद जीरो पर केस दर्ज करके केस डायरी संबंधित थाने को भेज दी है। इस मामले के आरोपी ने शादी कर ली है। जबकि एक साल पहले उसने जब बलात्कार किया था तब पीड़िता से शादी का वादा किया था।

शादी की बात छुपाकर भी बनाए संबंध

श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता अक्टूबर, 2020 में 16 साल थी। पीड़िता अभी करोंद क्षेत्र में रहती है। इससे पहले 2020 में वह श्यामला हिल्स स्थित अहाता रुस्तम खां में रहती थी। उसके नजदीक ही आरोपी फजल खां भी रहता था। फजल ने पहले उससे दोस्ती की फिर प्रेम जाल में फंसाया। पीडि़ता के घर में कोई नहीं था तब आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। विरोध किया तो बालिग होने पर शादी करने का उसने झांसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी पीडि़ता को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर अपनी हवस मिटाने लगा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने दूसरी जगह शादी कर ली। इसकी जानकारी फजल खान(Fazal Khan)  ने पीड़िता से छुपाई।

बच्चे का होगा डीएनए

पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने करोंद में भी आकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। उसे पता था कि गोद में उसका ही बच्चा है। अब पीड़िता बालिग होने जा रही थी। उसने अपनी पहली शादी की बात बताकर रिश्तों को स्वीकारने से इंकार कर दिया। निशातपुरा से मिली केस डायरी के आधार पर श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने 26 मई की अपरान्ह चार बजे 85/21 धारा 376—2—आई/506/5—जे—आई/6 (नाबालिग से कई बार बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला) दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि बच्चे को किस अस्पताल में जन्म दिया गया था। इसके अलावा नौ महीने के बच्चे का डीएनए कराया जाएगा। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   CGST Superintendent News: दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!