Bhopal News : सड़क दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी की मौत

Share

Bhopal News : रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में था तैनात, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। सड़क हादसे में एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। वह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में तैनात था। हालांकि उसकी तीन घंटे तक सांसे चलती रही। जिसको इस अस्पताल से उस अस्पताल शिफ्ट किया जाता रहा। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के मिसरोद इलाके में हुई थी। जिसमें टक्कर मारने वाला वाहन पुलिस के मुताबिक अभी पहेली है।

वाहन का पता लगा रही पुलिस

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना विन-विन मोटर्स के नजदीक हुई थी। उसे सबसे पहले जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया था। वहां स्थिति बिगड़ती देख उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे दूसरे रेलवे कर्मचारियों की मदद से नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) ले गए थे। यहां इलाज के दौरान 26 मई की रात लगभग सवा दस बजे मृत घोषित किया गया। जिसकी सूचना डॉक्टर प्रदीप साकले (Dr Pradeep Sakale) ने पुलिस को दी थी। मिसरोद पुलिस मर्ग 24/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान आशीष कुशवाहा पिता रामस्वरूप कुशवाहा उम्र 31 साल के रुप में हुई है। वे विद्या नगर बागसेवनिया में रहते थे। आशीष कुशवाहा (Ashish Kushwaha)  की पोस्टिंग इन दिनों रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) पर थी। दुर्घटना गुरुवार शाम करीब सवा 7 बजे हुई थी। पुलिस का कहना है कि वाहन का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: बूढ़ी महिला पर दो महिलाओं ने लगाया यह संगीन आरोप

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!