World News : वयोवृद्ध ने सालगिरह वाले दिन हनीमून मनाया और…

Share

World News : शोध में डॉक्टरों का दावा शारीरिक संबंध बनाने के दस मिनट बाद यह रोग  50 से 70 साल के व्यक्ति को लग सकता है

World News
सांकेतिक चित्र

डब्लिन। यह समाचार हर उस शख्स से जुड़ा है जो वैवाहिक जीवन जी रहा है। इसके अलावा उन व्यक्तियों से भी जुड़ी यह खबर है जो शारीरिक संबंध बनाते हैं। खासतौर पर उस आयु वर्ग के जो वयोवृद्ध होने की श्रेणी में आ गए हैं। डॉक्टरों की एक रिपोर्ट  में दावा किया गया है कि संबंध बनाने का सर्वाधिक असर मस्तिष्क पर पड़ता है। यदि इस दौरान चरम सीमा का असर दिमाग पर ज्यादा हुआ तो एक गंभीर बीमारी से व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। ऐसा ही एक रोग (World News) सेक्स करने के बाद एक व्यक्ति को महज 10 मिनट में लगा था।

सिर्फ दो दिन पुरानी घटनाएं भूला वृद्ध

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस विषय को लेकर चिकित्सक अभी भी अध्ययन कर रहे हैं। हालांकि जो शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है वह चौका देने वाली है। इस बीमारी को लेकर आयरिश मेडिकल जर्नल में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। जिसमें बताया गया है कि एक शख्स जिसकी उम्र 66 साल थी वह सबकुछ भूल गया है। इस बीमारी को मेमोरी लॉस बीमारी माना जा रहा है। उसके साथ ऐसा तब हुआ जब वह सेक्स कर रहा था। उसे महज 10 मिनट ही हुए थे कि उसकी याददाश्त चली गई। वह केवल दो दिनों की सारी बातें भूल चुका था। शख्स को शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की बीमारी हो गई थी। इसका एक स्टडी में खुलासा किया गया है। आयरलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल लिमरिक के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट ने कहा है कि सेक्स से मेमोरी लॉस हो सकता है। इसी शख्स को यह बीमारी 7 साल पहले भी हुई थी।
आवर्तक पोस्टकोटल क्षणिक भूलने की बीमारी प्रसार प्रतिबंध के साथ संबद्ध नाम की एक रिपोर्ट में शख्स के 2 दिनों के मेमोरी लॉस का भी जिक्र किया गया है। याददाश्त जाने से ठीक 10 मिनट पहले वह अपनी पत्नी के साथ संबंध बना रहे थे।  जिसके बाद उन्होंने फोन को देखा और तारीख देखकर वह बैचेन हो गए। उन्हें लगा कि शादी की सालगिरह की तारीख वह भूल गए। दरअसल, इससे एक दिन पहले शख्स की शादी की सालगिरह थी। रिपोर्ट में बताया गया कि शख्स ने एक दिन पहले ही शादी की सालगिरह मनाई थी। शोधकर्ता का मानना है कि 50 से 70 साल की उम्र में व्यक्ति के साथ ऐसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें:   सिगरेट पर रोक की तैयारी, ऑस्ट्रिया को मिलेगी "यूरोप के ऐशट्रे" की पहचान से निजात
Don`t copy text!