Bhopal News : आधा दर्जन सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Share

Bhopal News : शहर में सटोरियों की संपत्ति का पता लगाकर कुर्की का चलेगा अभियान

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— फाइल फोटो

भोपाल। सट्टे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। इसके लिए कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। ताजा कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) सिटी में स्थित क्राइम ब्रांच ने की है। पुलिस ने आधा दर्जन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि रकम 7400 रूपए ही बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सटोरियों की संपत्ति की जानकारी जुटाकर उसको कुर्क की जाएगी।

धरपकड़ से पहले भागा मुख्य सरगना

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुख्यात सटोरिये भैय्या कचरा के अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने दबिश दी थी। वह भोपाल के अलावा अन्य राज्यों में भी सट्टे का संचालन कर रहा है। उसके साथ गिरफ्तार इदरिश पहले भी सट्टे में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची और लाखों रूपए का हिसाब भी मिला है। पुलिस ने बताया कि सटोरिये की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा अवैध स्त्रोतों से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही होगी। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त अपराध अमित कुमार ने दी है। पुलिस ने इस मामले में हरिजन बस्ती टीला जमालपुरा निवासी जुबेर खान पिता अनवर खान उम्र 27 साल, रवि ललवानी पिता धनराज ललवानी उम्र  32 साल, नसीर अहमद पिता जहीर अहमद उम्र 42 साल, इदरीस शेख पिता बाबू शेख उम्र 43 साल, सुरेश वंशकार पिता काली चरण वंशकार उम्र 42 साल और अमर सिंह पिता गुरू बक्श सिंह उम्र 32 साल निवासी रेजीमेंट पोड भिलेडी गेट के पास शाहजहांनाबाद को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले का एक अन्य और मुख्य सरगना भैय्या कचरा फरार चल रहा है

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: सेना के जवानों के खून सैंपल जांच कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!