MP BJP News : जेपी नड्डा जबलपुर में सामान्य कार्यकर्ता के घर जाएंगे

Share

MP BJP News : तीन दिवसीय संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा के लिए मध्यप्रदेश का दौरा कार्यक्रम, जिला और प्रदेश स्तर पर तैयारियों में जुटे नेता

MP BJP News
पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा। फोटो भाजपा कार्यालय से जारी।

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय यात्रा में मध्यप्रदेश में आ रहे हैं। यह कार्यक्रम 1 जून भोपाल से शुरु होगा। यात्रा का मकसद चुनावों को लेकर मंडल अध्यक्षों से सीधी बातचीत का है। भोपाल (MP BJP News) के बाद वे जबलपुर में भी संगठन को लेकर चर्चा करेंगे। यहां वे भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के निवास में भी जाएंगे। नड्डा की यात्रा को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी (Sumit Pachori) समेत कई बड़े नेता जुटे हैं।

युवा संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने बताया कि भोपाल में वृहद् कार्यकर्ता सम्मेलन 01 जून को होने जा रहे हैं। जिसको जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इसमें मंडल अध्यक्षों और प्रदेश के पदाधिकारियों को मिलाकर 5679 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जबलपुर रवाना हो जाएंगे। जबलपुर में 1 जून की रात वे पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका महाकोशल में यह पहला दौरा है। नड्डा जबलपुर के एक बूथ एवं एक मंडल की कार्यसमिति बैठक को प्रत्यक्ष रूप से संबोधित करेंगे। जिसके बाद कोर ग्रुप की बैठक होगी। प्रदेश में यूथ कनेक्ट अभियान चल रहा है। इसके तहत जबलपुर में युवा संवाद का आयोजन किया जायेगा। इसमें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवा जो सीधे पार्टी से नहीं जुड़े हैं, उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष संवाद करेंगे। जबलपुर में सामान्य कार्यकर्ताओं के निवास पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचेंगे

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी के साथ मारपीट 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!