Bhopal News : लकवा पीड़ित मरीज ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News : बेटे ने सबसे पहले देखा, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लकवा रोग से पीड़ित एक मरीज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  सिटी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या की कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। हालांकि पुलिस बीमारी को मौत की वजह मान ​रही है।

ऐसे पता चला घटनाक्रम

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 26 मई की शाम लगभग 7 बजे विनीत सिंह ने अपने पिता के मौत की सूचना दी थी। जिस पर अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 15/22 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। शव की पहचान अशोक सिंह पिता स्वामीनाथन उम्र 50 साल के रुप में हुई। प्राथमिक जांच में पता चला कि अशोक सिंह (Ashok Singh) को तीन चार साल पहले लकवा का रोग लगा था। इस कारण वे शरीर के दाहिने हिस्से के काम नहीं कर पाने से परेशान रहते थे। बड़े बेटे विनीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट काम करता है। गुरुवार को वह घर पर ही था। उसे दोपहर में पिता ने कहा था कि वह सोने कमरे में जा रहे हैं। शाम करीब 6:30 बजे बेटे ने पिता को चाय देने कमरे के बाहर पहुंचा। पिता ने दरवाजा नहीं खोला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो पिता खड़े दिखे। इसके बाद कमरे में लगा टीन का दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा तोडऩे पर पता चला शेड के पाइप पर बिजली का केबल बांधकर फांसी लगा ली है। जनहित में संदेश: आत्महत्या का विचार आना मनोरोगी होने की निशानी है। ऐसा अहसास होने पर 18005990019 पर संपर्क करें। यहां मनोचिकित्सक चौबीस घंटा निशुल्क सलाह के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: असली की बजाय नकली जमीन मालिक की पोल खुली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!