Bhopal News: नाबालिग अवस्था में कर दी थी शादी, अब प्रताड़ना झेल रही 

Share

Bhopal News: मुस्लिम महिला ने दर्ज कराया पति, ससुर और जेठानी के खिलाफ मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबा​लिग अवस्था में ही एक मुस्लिम महिला की शादी कर दी गई थी। जिससे शादी हुई अब वह प्रताड़ित कर रहा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का आरोप है कि उसे पति, ससुर और जेठानी मिलकर मायके से दहेज लाने के लिए मारते—पीटते हैं। पुलिस ने आरोपियों को कई बार सुलह करने की भी कोशिश की थी। जब आरोपियों ने अपनी हरकतें बंद नहीं की तो पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

गरीब तंग बस्ती में रहता है परिवार

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार परिवार तंग बस्ती में रहता है। पति फ्राइम्स क्रेक्स बेचकर परिवार पालता है। पीड़िता की उम्र अभी 20 साल है। उसका मायका शाजापुर जिले के गुलाना तहसील स्थित सुंदरसी थाना क्षेत्र में हैं। उसकी शादी 14 फरवरी, 2020 को हुई थी। पति निशातपुरा स्थित अमन कॉलोनी (Aman Colony) में रहता है। पीड़िता का आरोप है कि उसको पति, ससुर और जेठानी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। ऐसा वह लंबे समय से करते चले आ रहे हैं। यह बात उसने मायके में भी बताई थी। जिसके बाद दोनों परिवारों में भी सामाजिक स्तर पर बातचीत हुई थी। जब सुलह नहीं हुई तो परिवार पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 121/24 धारा 294/323/498—ए/34/3/4  (गाली—गलौज, मारपीट, प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह मामला 04 फरवरी की रात लगभग पौने आठ बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!