Bhopal News: इलेक्ट्रिशियन को पीटकर जख्मी किया 

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में मौजूद दो अनजान शख्स की पड़ताल कर रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हमीदिया अस्पताल में एक इलेक्ट्रिशियन को पीट दिया गया। वह पुरानी बिल्डिंग में चल रहे काम को देखता भी है। इलेक्ट्रिशियन वहां यह देखने पहुंचा था कि कौन व्यक्ति अभी काम कर रहा है। यह मामला भोपाल (BHopal News) शहर के कोहेफिजा थाने में भी पहुंचा। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मारपीट करने वाले व्यक्तियों की पहचान के प्रयास कर रही है।

इन माध्यमों से पता लगा रही पुलिस

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 04 जनवरी की रात आठ बजे हुआ था। जिसमें जख्मी कुलदीप सिंह (Kuldeep Singh) पिता अवध नारायण सिंह उम्र 32 साल है। वह नारियलखेडा स्थित शिव नारायण के नजदीक छह घरा फाटक के पास रहता हैं। कुलदीप सिंह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वह हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में लाइट फिंटिंग भी करने जाता है। वह वारदात के समय दोस्त साहब सिंह (Sahab Singh) से मिलने गया था। तभी हमीदिया अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के एमआरआई विभाग के बाहर दो लडके मिले। वह उसके साथ गाली—गलौज करने लगे। उसने बताया भी कि वह इलेक्ट्रिशियन और यहां पर उसकी साइट है। कुलदीप सिंह का आरोप है कि उसकी जेब में रखा मोबाइल भी उसे नहीं मिल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 62/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एक से अधिक के तहत मुकदमा) दर्ज किया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। जिसके लिए वह हुलिए के आधार पर मुखबिरों से पता लगा रही है। इसके अलावा वह सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मामा को पत्थर उठाकर भांजे ने मारा
Don`t copy text!