MP Farmer Protest: सैंकड़ों किसानों का मंगलवार को लगेगा राजधानी में मजमा

Share

MP Farmer Protest: भारतीय किसान यूनियन ने चार साल चुप रहकर चुनाव के वक्त बोलकर पार्टी को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप, शहर की बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

MP Farmer Protest
ट्रैफिक का डायवर्ट नक्शा।

भोपाल। भारतीय किसान संघ मंगलवार को राजधानी भोपाल में कई समस्याओं को लेकर विरोध करने जा रहा है। यह आयोजन भोपाल शहर के एमव्हीएम कॉलेज मैदान में होगा। कार्यक्रम में सैंकड़ों किसान प्रदेश से भाग लेने आ रहे हैं। इस कारण भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया है। इधर, भारतीय किसान यूनियन (MP Farmer Protest) ने इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को पार्टी के इशारे पर आयोजित किया जा रहा स्टंट बताया  है। यूनियन का दावा है कि भारतीय किसान संघ एमएसपी जैसे गंभीर मुद्दों को कमजोर करने के लिए ऐसा कर रहा है। किसान एकता अपनी मांगों को लेकर एकजुट है।

यह बोलकर यातायात डायवर्ट का बनाया गया प्लान

किसान पंचायत कार्यक्रम के के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से यातायात डायवर्सन किया गया है। डीबी0 मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला वाहन डीबी मॉल तिराहे से मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर पुराने भोपाल की ओर जाएगा। इसी तरह रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टॉकीज होते हुये भारत टॉकीज की ओर जाएंगे। टीटी नगर से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैंदा मिल, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी ।

किसानों के लिए यह है इंतजाम

भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टॉकीज पीएचक्यू तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुये रोशनपुरा की ओर जा सकेगें। बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन से टीटी नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टॉकीज से होते हुये पुल बोगदा, प्रभात चौराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदामिल, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी। कार्यक्रम (Bhopal Farmer Protest) में सम्मिलित होने वाले किसानों और आधिकारियों के वाहन की पार्किग इंतजाम किए गए हैं। इधर, प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता अनिल यादव (Anil Yadav) ने बताया कि चार साल चुप रहकर अभी बोलने से कोई मतलब नहीं हैं। प्रदर्शन में एमएसपी जैसे विषय को लेकर नहीं उठाया गया है। जबकि किसान यूनियन चौदह महीने सड़क पर सैंकड़ों किसानों के साथ दिल्ली में बैठी रही थी। उस वक्त भारतीय किसान संघ कहा चला गया था। प्रदेश में एक साल बाद चुनाव होना है। इसलिए किसानों के बीच भारतीय किसान संघ अपनी सक्रियता दिखा रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Farmer Protest
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में घुसकर पड़ोसी ने की चोरी
Don`t copy text!