Fake Army Officer: अग्निवीर योजना में भर्ती करने के नाम पर फर्जीवाड़ा

Share

Fake Army Officer: सैन्य अधिकारियों ने जालसाज को पुलिस के हवाले किया

Fake Army Officer
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सेना की अग्निवीर योजना में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति को दबोचा गया है। यह कार्रवाई भोपाल में सैन्य अधिकारियों (Fake Army Officer) ने की है। जिसके बाद भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

यह है पूरा मामला

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 20 नवंबर की रात लगभग आठ बजे 711/22 धारा 170/419/420/467/468/471/474 (सैन्य वर्दी का गलत इस्तेमाल, जालसाजी, दस्तावेजों की कूटरचना का मामला) दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत अनूप कुमार गौतम पिता राकेश कुमार गौतम उम्र 20 साल ने दर्ज कराई। वह गोविंदपुरा स्थित चेतक ब्रिज के पास साई मंदिर के पीछे रहता है। उसने पुलिस को बलाया कि उसके पिता गौतम नगर स्थित होटल कृष्णा हाईट्स (Hotel Krishna Height) में नौकरी करते हैं। उसके घर के नजदीक आरोपी अंकुर राघव पिता सुखवीर सिंह रहता है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर का रहने वाला है। आरोपी अंकुर राघव (Ankur Raghav) को पता था कि पीड़ित सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। आरोपी अक्सर सेना की वर्दी में दिखता था। इसलिए उससे भर्ती नियम जानने के लिए दोस्ती की थी।

यह बोलकर ले गया था आर्मी एरिया

आरोपी अंकुर राघव ने झांसा दिया था कि वह अग्निवीर योजना (Fake Army Officer) में सेना में नौकरी दिला देगा। इसके लिए पांच लाख रूपए लगेंगे। उसके झांसे में आकर आरोपी के इंडियन बैंक खाते में अक्टूबर, 2022 में एक लाख दस हजार रूपए जमा करा दिए। दो दिन बाद दूसरे अकाउंट में पंद्रह हजार रूपए जमा कराए गए। इसके बावजूद अनूप कुमार गौतम (Anup Kumar Gautam) का चयन अग्निवीर योजना में नहीं हुआ। विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि वह उसकी अफसरों से मुलाकात करके भर्ती करा देगा। यह बोलकर वह आर्मी के अफसर से मुलाकात कराने के बहाने शाहजहांनाबाद स्थित एसआई लाइन में ले गया। अंकुर राघव आर्मी की वर्दी पहनकर वहां पहुंचा था। यहां सेना के कर्मचारियों ने उसको पकड़ लिया। जिसके बाद आर्मी इंटेलीजेंस को बुलाया गया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और आरोपी को दबोच लिया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fake Army Officer
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: जेल से छूटकर दुश्मन पर किया जानलेवा हमला
Don`t copy text!