उपचुनाव : भाजपा-कांग्रेस के लिए खतरा बने निर्दलीय उम्मीदवार, 28 सीटों पर 300 से ज्यादा ने ठोकी ताल

Share

किस उम्मीद से चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय ? पिछले चुनाव में पहुंचाया था नुकसान

MP By Election
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव (MP By Election) में मतदान की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, मुकाबला रौचक होता जा रहा है। दोनों ही प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुर्खियों में दलीय उम्मीदवार ही है, लेकिन निर्दलीयों की भूमिका भी कमजोर नहीं है। 28 सीटों पर 300 से ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवारों ने ताल ठोक दी है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 28 सीटों पर 139 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। निर्दलीयों की संख्या में दोगुने से ज्यादा बढ़ोतरी ने सवाल खड़े कर दिए है।

6 सीटों पर तय की थी हार-जीत

2018 के चुनाव में इन 28 सीटों पर 139 निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए थे जिनको 1 लाख 96 हजार 478 वोट मिले थे। ये निर्दलीय पहलवान चुनावी अखाड़े में छह उम्मीदवारों की हार की वजह बने थे। यानी भाजपा के इन उम्मीदवारों की हार के अंतर से ज्यादा वोट निर्दलियों को मिले थे। कुछ निर्दलीय तो ऐसे थे जिनको 30 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। यानी साफ है कि भाजपा-कांग्रेस को निर्दलीय उम्मीदवारों की चुनौती से निपटना जरुरी होगा क्योंकि इस बार के चुनाव में हार-जीत का अंतर कम रहने के आसार नजर आ रहे हैं।

तवज्जों का असर

2018 के चुनाव के जनमत ने निर्दलियों की भूमिका को बढ़ाया है। कांग्रेस 114 पर अटक गई, लिहाजा 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा के विधायक को साथ लेकर सरकार बनानी पड़ी। बहुमत की संख्या में दो सीट कम पर अटकी कमलनाथ सरकार में इन निर्दलियों की बहुत पूछपरख रही। लेकिन जैसे ही सरकार गिरी, इन निर्दलीयों ने पाला बदल लिया। क्यों कि अब इनकी जरूरत शिवराज सरकार को थी। मतलब सरकार किसी भी रहे, चाबी निर्दलीयों के पास ही है। लिहाजा इस बार बड़ी संख्या में लड़ रहे निर्दलियों की वजह भी यहीं मानी जा रही है। हर उम्मीदवार को लगता है कि जीत गए तो सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका मिलेगी।

यह भी पढ़ें:   ‘सिंधिया ने दिया था 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’

…………………….

निर्दलियों के कारण जीते ये उम्मीदवार :

– विधानसभा सीट – जीते उम्मीदवार – वोटों का अंतर – निर्दलियों को मिले वोट –

– नेपानगर – सुमित्रा कासडेकर – 1264 – 3236 –

– सुवासरा – हरदीप सिंह डंग – 350 – 4871 –

– अंबाह – कमलेश जाटव – 7547 – 32684 –

– बमोरी – महेंद्र सिंह सिसोदिया – 27920 – 37922 –

– मुंगावली – बृजेंद्र सिंह यादव – 2136 – 5155 –

– ब्यावरा – गोवर्धन दांगी – 826 – 16883 –

………………………………….

– 2018 में इस सीट पर इतने निर्दलीय उम्मीदवार –

 

– विधानसभा – निर्दलीय उम्मीदवार – कुल मिले वोट –

– जौरा – 6 – 2035 –

– सुमावली – 5 – 1547 –

– मुरैना – 5 – 1418 –

– दिमनी – 5 – 3314 –

– अंबाह – 5 – 32684 –

 

– मेहगांव – 23 – 32684 –

– गोहद – 4 – 2208 –

– ग्वालियर – 8 – 3188 –

– ग्वालियर पूर्व – 4 – 1203 –

– डबरा – 5 – 4469 –

– भांडेर – 4 – 2640 –

– करैरा – 4 – 3512 –

– पोहरी – 9 – 7457 –

– बमोरी – 5 – 37922 –

– अशोकनगर – 2 – 1171 –

– मुंगावली – 9 – 5155 –

– सुरखी – 8 – 2258 –

– मलहरा – 10 – 9118 –

– अनूपपुर – 4 – 2683 –

– सांची – 5 – 3259 –

– ब्यावरा – 6 – 16883 –

– आगर – 2 – 2112 –

– हाटपिपल्या – 3 – 1616 –

यह भी पढ़ें:   कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को बाहरी बताने में जुटी भाजपा

– मांधाता – 1 – 1046 –

– नेपानगर – 2 – 3236 –

– बदनावर – 2 – 31986 –

– सांवेर – 2 – 1245 –

– सुवासरा – 2 – 4871 –

…………………………………………

इन प्रमुख निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले इतने वोट :

– अंबाह – नेहा किन्नर – 29796 –

– बमोरी – केएल अग्रवाल – 28488 –

– बदनावर – राजेश अग्रवाल – 30976 –

– ब्यावरा – मोतीलाल लोधा – 13238 –

– सुवासरा – ओम सिंह भाटी – 10273 –

– मलहरा – लक्ष्मण सिंह ठाकुर – 8187 –

– डबरा – सत्यप्रकाशी परसेडिय़ा – 2963 –

– भांडेर – उमेश कुमार प्रजापति – 1040 –

– करैरा – सालिगराम परिहार – 1239 –

– करैरा – संतोष – 1033 –

– पोहरी – राकेश रजक – 2271 –

– पोहरी – राजेंद्र सहरिया – 1346 –

– बमोरी – गुड्डीबाई लोधा – 1644 –

– बमोरी – रामस्वरुप भील – 4281 –

– बमोरी – देवेंद्र कुमार – 3111 –

– मलहरा – सुनील कपूरचंद्र घुवारा – 2685 –

यह भी पढ़ेंः पहले अपहरण की कोशिश, नाकामयाब हुए तो छात्रा को मारी गोली, देखें वीडियो

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों परकार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइबकरें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना यासमाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!