‘सिंधिया ने दिया था 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’

Share

पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का खुलासा, सुनिए क्या कहा

Umang Scindia
पूर्व मंत्री उमंग सिघार और भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार (Kamalnath Govt) पर संकट आने के वक्त से भाजपा पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगते रहे है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने सिंधिया समर्थक व अन्य कांग्रेस विधायकों को खरीदा है। विधायक पद से इस्तीफा देने के लिए उन्हें करोड़ों रुपए और मंत्री पद का लालच दिया गया था। अब यहीं बात मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने कही है। उन्होंने भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर 50 करोड़ रुपए और मंत्री पद का लालच देने का आरोप लगाया है।

कभी सिंधिया के खास रहे उमंग

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद उमंग सिंघार को मंत्री बनाया गया था। उमंग सिंघार को सिंधिया कोटे का मंत्री कहा जाता था। इसी बीच सिंघार ने एक बार राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साध दिया था। जिसके बाद ये बात पुख्ता हो गई थी कि वें सिंधिया समर्थक है। लेकिन सिंधिया के सरकार गिराने के बावजूद सिंघार ने कांग्रेस न छोड़कर पार्टी से बफादारी के पुख्ता सबूत पेश कर दिए है।

भाजपा अध्यक्ष ने दिया था चैलेंज

शुक्रवार को एक इंटरव्यू के दौरान उमंग सिंघार ने कहा था कि उन्हें भी 50 करोड़ रुपए और मंत्री पद का ऑफर दिया गया था। लेकिन उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी। जो मौकापरस्त लोग थे, वो भाजपा में चले गए। जिसके बाद शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए उमंग सिंघार ने खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें लालच दिया था। सिंधिया ने कहा था कि उनकी भाजपा के बड़े नेताओं से बात हो गई है।

यह भी पढ़ें:   कमलनाथ का दावा, लहराएगा कांग्रेस का परचम

सुनिए क्या कहा उमंग सिंघार ने

YouTube video

यह भी पढ़ेंः युवती से 24 लाख की ठगी करने वाले नाइजीरियन को नोएडा से ढूंढ़ लाइ छत्तीसगढ़ पुलिस

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!