युवती से 24 लाख की ठगी करने वाले नाइजीरियन युवक को नोएडा से ढूंढ़ लायी छत्तीसगढ़ पुलिस

Share

पूछताछ में बड़ा खुलासा, कई प्रदेश के लोगों के साथ की है ठगी

Koriya
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नाइजीरियन

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया (Koriya) जिले की पुलिस (Koriya Police) को बड़ी सफलता मिली है। एक युवती के साथ 24 लाख की ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर नाइजीरियन (Nigerian) ठग को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से खोज निकाला। गुरुवार को पुलिस उसे लेकर कोरिया पहुंची। आरोपी ने मेट्रीमोनियल साइट के जरिए युवती से संपर्क किया था।

रोहन मिश्रा बनकर की ठगी

30 वर्षीय आरोपी का नाम अजीड पीटर चिनाका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कोरिया में रहने वाली 27 वर्षीय युवती को शादी का झांसा दिया था। आरोपी ने खुदका नाम रोहन मिश्रा बताया था, युवती को बताया था कि वो एनआरआई है। जल्द ही वो इंडिया में शिफ्ट होने वाला है। अपनी प्रॉपर्टी शिफ्ट करने के लिए उसे कुछ फार्मेलिटीज पूरी करनी है। जिसके लिए उसे 24 लाख रुपए की जरूरत है।

शादी का झांसा दिया था

Koriya
पुलिस ने बरामद किया सामान

मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि युवती, आरोपी के झांसे में आ गई और उसने आरोपी के बैंक खाते में 24 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। जिसके कुछ दिनों बाद उसे अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। फरवरी में पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज किया था।

कई प्रदेश के लोगों को ठगा

पुलिस ने बताया कि गहरी इन्वेस्टीगेशन के बाद वो आरोपी तक पहुंच सकी। आरोपी ने युवती से वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल और व्हाट्स एप कॉल के जरिए युवती से संपर्क किया था। जिसके आधार पर आरोपी को ट्रेस किया गया और पुलिस नोएडा तक पहुंच गई।पुलिस ने आरोपी के पास से दो पासपोर्ट, 4 मोबाइल और 14 सिम कार्ड, वाई फाई डिवाइस के साथ लेपटॉप बरामद किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के भी कई लोगों के साथ ठगी की है।

यह भी पढ़ें:   Chhattisgarh : कांकेर में दुखद घटना, तालाब में डूबने से 4 सगी बहनों की मौत

यह भी पढ़ेंः फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री नाराज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!