फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ भोपाल में जुटी भीड़, मुख्यमंत्री नाराज

Share

मुस्लिमों के प्रदर्शन पर भाजपा अध्यक्ष ने सोनिया गांधी से पूछा..

France
भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में फ्रांस (France) के राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इकबाल मैदान में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood) के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फ्रांस के मुद्दें पर लोगों की भीड़ इकट्ठी करने पर भाजपा नेताओं ने विरोध जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि गुरुवार को भोपाल में किए गए प्रदर्शन में फ्रांस के राष्ट्रपति से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की गई थी। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से फ्रांस के प्रोड्क्ट्स का बायकॉट करने की अपील की गई थी।

मुख्यमंत्री का ट्वीट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 IPC के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा, वो चाहे कोई भी हो।‘ बता दें कि भोपाल में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद समेत 200 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत तलैया थाने में मामला दर्ज किया गया है।

देखें वीडियो

YouTube video

ये है मामला

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने धर्मनिरपेक्षता को सर्वोपरी बताते हुए इस्लाम को संकट में पड़ा हुआ धर्म बताया था। उन्होंने कट्टरपंथ के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही थी। मैक्रों का ये बयान बीते कुछ दिनों में फ्रांस में हुई निर्मम हत्याओं के संदर्भ में था। फ्रांस में कट्टरपंथियों ने पैगंबर मोहम्मद का आपत्तिजनक कार्टून दिखाने वाले टीचर की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद कई लोगों की गिरफ्तारी की गई और तमाम एनजीओ की फंडिग रोक दी गई। जिसके बाद से ही कई देशों ने फ्रांस का विरोध शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें:   Political Drama : भारी पड़ा पुलिस को चकमा देना, पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह गिरफ्तार

कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा सवाल

भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- मैं सोनिया गाँधी जी और कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूँ कि क्या वो भोपाल मघ्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा फ़्रांस के खिलाफ और आतंकवाद के समर्थन में किये गए प्रदर्शन का समर्थन करते हैं ?

सोशल मीडिया पर घिरी भाजपा

भोपाल के इस मामले में भाजपा के कई नेता वीडियो शेयर कर रहे है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो के रिप्लाई में यूजर भाजपा नेताओं से ही सवाल पूछ रहे है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भोपाल का वीडियो शेयर करते हुए प्रदर्शन को भयावह बताया। जिसके बाद एक यूजर ने पूछा कि सरकार किसकी है ?

यह भी पढ़ेंः कश्मीर में तीन भाजपा नेताओं की हत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!