Bhopal News: दोहरे समाज के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर

Share

Bhopal News: महिला ने छेड़छाड़ और धमकाने का लगाया है आरोप, मकान खाली करने को लेकर था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। दोहरे समाज के एक पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ हैै। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। इस मामले में अन्य आरोपी भी है जिनके नामों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

यह बोलकर की गई छेड़छाड़

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 2 अगस्त की रात लगभग 9 बजे 565/22 धारा 452/354/506/34 (घर में घुसकर, छेड़छाड़, धमकाना और एक से अधिक आरोपी के तहत मुकदमा) दर्ज किया गया है। शिकायत 50 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी राजवीर दोहरे और अन्य है। घटना सुभाष कॉलोनी में हुई। यहां दोहरे समाज के मकान में पीड़िता रहती है। मकान समाज का है जिसमें वह देखरेख के लिए पूर्व अध्यक्ष राजवीर दोहरे (Rajveer Dohre) के कार्यकाल में रखी गई थी। आरोपी पीड़िता को जबरिया मकान खाली करा रहा था। पीड़िता का पति विकलांग है और वह मोहलत मांग रही थी। तभी उसे धमकाते हुए उसके शरीर को बुरी नीयत से स्पर्श किया।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं
खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी
Don`t copy text!