Bhopal News: बुटीक संचालक लड़की को देखकर बन गया ढोंगी बाबा

Share

Bhopal News: युवती के पेट में उठे दर्द को दूर करने के बहाने शरीर में कई जगह फेरे हाथ

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बुटीक संचालक पर एक युवती ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके की है। पीड़िता एक दिन पहले ही वहां सिलाई सीखने के लिए आई थी। उसे पेट में दर्द की शिकायत हुई। आरोपी झाड़—फूंककर का जानकार बनकर उसके शरीर को बुरी नीयत से छूने लगा।

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर संशय

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 3 अगस्त की शाम लगभग पौने पांच बजे 373/22 धारा 354 छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 19 साल है। घटनास्थल संपदा कॉलोनी में स्थित हरी बुटीक (Hari Butique) हैं। जिसका संचालक मनोज सोनी (Manoj Soni) है। उसकी बुटीक पर पीड़िता एक दिन पहले ही सिलाई का काम सीखने के लिए पहुंची थी। पीड़िता को पथरी रोग जैसा तेज दर्द उठा। यह देखकर आरोपी बोला कि वह झाड़—फूंक का जानकार है। वह उसको मालिश करके दर्द दूर कर देगा। इसके बाद उसने बुरी नीयत से युवती के शरीर को छू लिया। जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। आरोपी की गिरफ्तारी की स्थिति अभी साफ नहीं हो सकी है।
यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: छत पर मकान मालिक ने किराएदार से ऐसा किया
Don`t copy text!