Bhopal News: अपहरण और रंगदारी के मामले में फरार बदमाश पुलिस के लिए बना चुनौती

Share

Bhopal News: नौ दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग, आरोपी के पिता के खिलाफ भी दर्ज हैं कई मुकदमे, पूर्व में जब पुलिस ने किया था गिरफ्तार तब अदालत में आते—जाते वीडियो इंस्टाग्राम में पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे

Bhopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। अपहरण और रंगदारी के मामले में एक बदमाश फरार चल रहा है। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा और तलैया इलाके में मारपीट, लूट, रंगदारी समेत डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के लिए बदमाश और उसका पिता पहेली नहीं हैं। लेकिन, नौ दिनों से वह पुलिस के सारे प्रयासों का मखौल उड़ा रहा है। फरार आरोपी ने नौ दिन पहले सिंधी युवक का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा है।

यह हुई थी घटना जिस कारण की जा रही तलाश

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना क्षेत्र में कमला पार्क के नजदीक से साहिल ठारवानी (Sahil Tharwani) पिता सुनील ठारवानी उम्र 20 साल का आरोपी हमजा फहीम (Hamza Faheem) ने अपहरण कर लिया था। ईदगाह हिल्स स्थित नीलकंठ कॉलोनी (Neelkanth Colony) निवासी साहिल ठारवानी घटना के वक्त अपनी मोपेड से कराते कोचिंग की बात करने के लिए जा रहा था। उसे पीछे से आए तीन बदमाशों ने रोक लिया। जिसमें से हमजा फहीम को वह जानता था। दरअसल, आरोपी एक लड़की से दोस्ती करना चाहता था। वह लड़की अपहरण के मामले में पीड़ित युवक से बातचीत करती थी। छह महीने पहले हमजा फहीम ने कहा था कि वह उससे दोस्ती में मदद करा दे। जब यह बात उसने अपने दूसरे दोस्तों को बताई तो पता चला कि हमजा फहीम आपराधिक प्रवृत्ति का लड़का है। इस कारण वह उससे किनारे करने लगा। अपहरण की घटना 10 जुलाई की सुबह हुई थी। जिसमें उसी रात लगभग दस बजे पुलिस ने 98/23 धारा 341/364—ए/327/506/34 (रास्ते में रोककर, अगवा करना, रंगदारी दिखाना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया था।

सोशल मीडिया में अपनी दहशत की दिखाना चाहता है धमक

BHopal News
यह चित्र हमजा फहीम के इंस्टाग्राम में अपलोड वीडियो से ग्रेब है।

हमजा फहीम भोपाल शहर की पुलिस के लिए नया नाम नहीं हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोहेफिजा (Kohefiza) इलाके में लूट के मामले में उसको दबोचने गई पार्टी को देखकर वह लोहे की बड़ी पलंग में छुप गया था। हमजा के पिता फहीम बम (Faheem Bum) नाम से पुलिस में जाना जाता है। फहीम बम (Bhopal News) के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज है। इसी तरह हमजा फहीम ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपना खाता हमजा बम नाम से बना रखा है। जिसमें एक वीडियो में वह हथकड़ी पहनकर जेल जाते हुए गाने में दिखाई दे रहा है। उस वीडियो में भी ऐसा धौंस दिखाने का वह प्रयास कर रहा है कि वह शहर का डॉन है। हमजा फहीम के खिलाफ इसी महीने जिलाबदर करने की कार्रवाई की जा रही थी। वह पूरी होती उससे पहले अपहरण के मामले में वह फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर श्यामला हिल्स थाना प्रभारी उमेश यादव (TI Umesh Yadav) ने बताया कि टीम प्रयास कर रही है। वह जल्द पुलिस की पकड़ में होगा। हालांकि पुलिस के प्रयास उतने कारगर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने यह गंदा काम करके मचा दी सनसनी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!