Bhopal Rape And Kidnapping Case: गूंगी बहरी महिला को नए शहर से अगवा कर पुराने शहर ले जाकर छोड़ा

Share

Bhopal Rape And Kidnapping Case: जीप सवार ने कोलार के मैदान में किया बलात्कार, थाने के गेट पर पटक गया

Bhopal Rape And Kidnapping Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गूंगी बहरी महिला से बलात्कार (Bhopal Rape And Kidnapping Case) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape Case) की है। आरोपी ने पीड़िता को नए शहर से अगवा किया था। आरोपी जो कि जीप पर सवार था उसने कोलार से एक युवती को अगवा कर लिया। जीप सवार पीड़िता को घटना के बाद पुराने शहर के थाने के गेट पर पटक गया। पीड़िता ने इशारे में परिजनों को उसके साथ हुई घटना (Bhopal Handicaped Woman Rape Case) बयां की। सीसीटीवी फुटेज में जीप सवार का पता लगा लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है।

इशारों में बताई महिला ने कहानी

कोलार थाना पुलिस ने बताया 23 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार शाम सात बजे उसकी पत्नी के साथ हुए बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया वह कोलार का रहने वाला है। उसकी पत्नी मूक बधिर (Kolar Rape Case) है। कुछ दिन पहले उसके घर में प्लास्टर का काम चल रहा था। इसी कारण पत्नी को उसकी मां के घर बीमाकुंज छोड़ दिया। बुधवार अचानक शाम पांच बजे उसकी पत्नी गायब हो गई थी। करीब दो घंटों बाद हनुमानगंज थाना पुलिस ने पति को फोन पर महिला की जानकारी दी। उसे बताया गया कि पत्नी थाने में बैठी है। जीप सवार पत्नी को थाने के बाहर छोड़कर फरार हुआ था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस कथि​त एसीपी के खिलाफ दर्ज शिकायत करने में भोपाल पुलिस को आ रहा है पसीना, जानिए क्यों

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पति के आते ही रो पड़ी

थाने पहुंचे पति को देखकर उसकी पत्नी बिलख पड़ी। उसने इशारों में पति को बताया कि वह घर से बाहर खड़ी थी। तभी एक जीप वाला आया। उसे जबरन जीप में बैठाकर ले गया। कुछ दूर ले जाकर खाली मैदान में आरोपी ने उसके कई बार जीप में ही बलात्कार किया। इसके बाद वह उसको हनुमानगंज थाने के पास बस स्टेंड़ पर छोड़कर भाग गया। घटना के कारण पीड़िता डरी हुई थी। पति ने सारी घटना समझने के बाद हनुमानगंज थाना पुलिस को कहानी बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शून्य पर बलात्कार का मामला दर्ज किया।

दूसरे थाने भेजी केस डायरी

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

हनुमानगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने जीप की फुटेज से गाड़ी का नंबर निकाला है। उसके आधार पर हनुमानगंज थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रफीक पिता मोहम्मद सलीम उम्र 53 साल निवासी 925— इन्द्रा नगर थाना शाहजहांनाबाद बताया है। केस डायरी कोलार थाने भेज दी गई है। कोलार थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रफीक के खिलाफ धारा 365/376/2एन (अपहरण करना और कई बार बलात्कार करने) का मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political Analysis: यदि भीड़ वोट में तब्दील हुई तो किस राजनीतिक पार्टी का बिगड़ेगा गणित   
Don`t copy text!