Bhopal Dowry Case: बहू के साथ मकान और कार की मांग

Share

Bhopal Dowry Case: पति और सास के खिलाफ प्रातड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। बेटी के ससुराल वालेे उसके परिजनों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। ससुराल वालों को दहेज (Bhopal Dowry Case) में बहू के साथ मकान और कार की मांग कर रहे थे। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। इन डिमांड से तंग आकर महिला ने पुलिस से मदद मांगी। इधर, दो अन्य मामलों में भी महिलाओं ने प्रताड़ना के मुकदमे दर्ज कराए हैं।

लॉक डाउन से कर रहे परेशान

महिला थाना पुलिस ने बताया 24 वर्षीय महिला ने रविवार दोपहर ढाई बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति फारूख उर्फ फरदीन (Fahrukh@Fardin) और सास नफीस जहां (Nafis Jahan) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने महिला की शादी अब्बास नगर गांधी नगर बायपास रोड़ निवासी फारूख से की थी। शादी के वक्त काफी खर्च हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले उसे दहेज (Bhopal Dowry Case) लाने के लिए परेशान करने लगे। दहेज में मकान और मारुति कार की मांग रखी थी।

सोने की चैन के लिए किया परेशान

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

महिला ने बताया मकान और गाड़ी की मांग घर वाले पूरी नहीं कर सकते। इसी बात पर सास उसे घर से निकलने के ताने मारती है। वह कहती थी कि पति की दूसरी जगह वह शादी करा देंगे। पुलिस ने धारा 498ए/406/34/3/4 (प्रताड़ना, दहेज में दिया हुआ माल कब्जे में रख लेना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया। इधर, 30 वर्षीय महिला रेल्वे कॉलोनी हबीबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने उसकी शादी 2013 में दतिया (Datiya) निवासी बृजेंद्र कोली चंदेल (Brijendra Koli Chandel) से कराई थी। परिजनों ने शादी में सोने की चैन नहीं दी थी। इस बात को लेकर ननद उषा और ननदोई टीकम सास रज्जन से बोलकर उसको परेशान करते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: लव था...मोहब्बत थी...कॉलेज में साथ पढ़े...:रामेश्वर शर्मा

तलाक का चल रहा केस

महिला को शादी के आठ साल बाद भी ससुराल वाले दहेज (Bhopal Domestic Violence) की मांग को लेकर उसे आए दिन परेशान कर रहे हैं। इसी कारण उसने महिला थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शाम चार बजे धारा 498ए/34 (प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपियों) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इधर, 33 वर्षीय महिला लक्ष्मी विहार कॉलोनी अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहती है। परिजनों ने उसकी शादी तीन साल पहले इदौर (Indore) निवासी विशाल आर्य (Vishal Araya) से कराई थी। शादी के वक्त विशाल ने खुद को कारोबारी बताया था। महिला एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। इस दौरान महिला निजी अस्पताल में काम करती है।

लोन चुकाने से मुकरा

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

शादी के बाद विशाल का धंधे में घाटा हो गया था। घाटे में उसने महिला के नाम ने लोन ले लिया था। लेकिन, जब पैसे भरने की बारी आई तो आरोपी मुकर गया। दोनों में इस बात को लेकर विवाद चल रहा है। तंग आकर महिला ने आरोपी ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। दोनों का न्यायालय में तलाक (Bhopal Lady Doctor Dowry Case) का केस चल रहा है। महिला जब से उसके परिजनों के साथ रह रही है। रविवार विशाल महिला से मिलने घर पहुंचा था। दोनों में विवाद हुआ और आरोपी ने महिला से मारपीट की। अयोध्या नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 452/323/506 (घर में घुसना, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी में हुई मुलाकात, रिश्ते जोड़ने का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
Don`t copy text!