Singrauli Gang Rape: नाबालिग ने साथियों की मदद से किया बलात्कार

Share

Singrauli Gang Rape: लॉ एंड आॅर्डर की समीक्षा करने आज ही जिले में पहुंचे थे गृहमंत्री, सभी आरोपी गिरफ्तार

Singrauli Gang Rape
सांकेतिक चित्र

जबलपुर। नाबालिग ने साथियों की मदद से  युवती के साथ गैंगरेप किया। घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli Gang Rape) जिले की है। पीड़िता कथित पति के साथ मैदान में बातचीत कर रही थी। तभी वारदात को अंजाम दिया गया। गैंग रेप करने वाले दो व्यक्ति है। इसके अलावा चार लोगों ने वारदात में सहयोग किया। घटना के बाद पुलिस ने फुर्ती भी दिखाई। उसने वारदात में शामिल सभी आरोपियों को दबोच लिया। दरअसल, इस एक्शन का राज यह था कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narrottam Mishra) जिले में कानून—व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे थे।

एसपी ने दी थी गृहमंत्री को खबर

जानकारी के अनुसार बलात्कार का यह मामला सिंगरौली जिले में स्थित बैरन थाना (Bairan Ram Leela Maidan Gang Rape Case) क्षेत्र का है। यह शहर का कोतवाली थाना भी कहा जाता है। एसपी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली और सिंगरौली में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पहुंचने से पहले उन्हें फोन पर दे दी। मामला मंगलवार शाम का था। जिसकी जानकारी लगने के बाद रातों रात आरोपियों को दबोच लिया गया। घटना एनसीएल मैदान में हुई थी।

नाबालिग ने वीडियो बनाया!

इस मामले पीड़िता का पड़ोसी है। वह झांसा देकर पीड़िता को खरीददारी के बहाने मैदान में ले गया था। जहां पहले से घात लगाकर आरोपी बैठे हुए थे। यहां बारी—बारी से आरोपियों ने पीड़िता से बलात्कार किया। बताया जाता है कि नाबालिग ने गैंग रेप का वीडियो भी बनाया था। जिसको देखकर दूसरे आरोपियों ने उसको फटकार लगाई। इस कारण उसने वीडियो डिलीट कर दिया। इस मामले में आधिकारिक पुष्टि के लिए बैरन टीआई अरुण कुमार पांडे (Arun Kumar Pande), एसपी वीरेन्द्र कुमार सिंह (SP Virendra Kumar Singh) के अलावा रीवा आईजी उमेश जोगा (IG Rewa Umesh Joga) से संपर्क किया गया। आईजी और टीआई ने फोन नहीं उठाया। जबकि एसपी का फोन बंद आ रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News ; इंजीनियरिंग छात्र ने तृप्ति अस्पताल के डॉक्टर से की मारपीट

गिड़गिड़ाता रहा पति

Singrauli Gang Rape
सांकेतिक फोटो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 30 नवंबर की शाम की है। वह पति के साथ बाइक पर थी। जिसे वह पति बता रही है वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहती है। दोनों रामलीला मैदान में थे। पति चाहता था कि वह उसके साथ मैदान में संबंध बनाए। इसी बात को लेकर दोनों में बहस चल रही थी। तभी आरोपी आ धमके और उन्होंने दोनों को दबोच लिया। आरोपियों को बताया गया कि वे पति—पत्नी है लेकिन वे मानने को राजी नहीं हुए। आरोपियों ने युवती के साथ मौजूद उसके पति की पिटाई लगा दी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जो लोगों को वर्दी का झांसा देकर लाखों रुपए की रकम बटोर ले गया, पुलिस को एफआईआर में आ रहा पसीना

पति को बांधकर रखा गया

पुलिस ने इस मामले में आरोपी राहुल साकेत (Rahul Saket), बृजेन्द्र साकेत (Brijendra Saket), शैलेष उर्फ प्रमोद वर्मा, अजय साकेत (Ajay Saket) और बृजेश साकेत को गिरफ्तार किया है। बलात्कार की घटना नाबालिग जिसकी उम्र 16 साल है और उसके दोस्त प्रमोद वर्मा (Pramod Verma) ने की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का मेडिकल चेकअप के बाद उसको घर भेज दिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मुंबई में रहने वाले पति और सास पर प्रकरण दर्ज 
Don`t copy text!