Bhopal News: मैनिट छात्र की डूबने से हुई मौत 

Share

Bhopal News: मॉर्निग वॉक में पड़ोस में रहने वाली दो युवतियों के साथ गया था केरवा डैम, कुत्ते को बचाने के प्रयास में हुआ गमगीन करने वाला हादसा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मैनिट छात्र की डूबने से मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जिस छात्र की मौत हुई वह दो पड़ोस में रहने वाली युवतियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था। उसके साथ पालतू कुत्ता भी था। यह कुत्ता डैम में चला गया। जिसे बचाने के चक्कर में छात्र हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव डैम से निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद परिजन हुए शोकाकुल

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना छात्र बी.टेक कर रहा था। घटना 3 जनवरी की सुबह हुई थी। शव दोपहर में लगभग बारह बजे बाहर निकाला गया। रातीबड़ पुलिस मर्ग 01/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई अंतराम यादव (ASI Antram Yadav) कर रहे हैं। डूबने वाला छात्र 23 वर्षीय सरल निगम (Saral Nigam) है। वह चूना भट्टी में स्थित सागर गार्डन होम्स (Sagar Garden Homes) में रहता है। वह मैनिट (MANIT) में लास्ट ईयर का छात्र था। पिता सुधीर निगम (Sudhir Nigam) है जो निजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रिंसीपल हैं। बुधवार सुबह सरल निगम पड़ोस की दो लड़कियों के साथ वह घूमने केरवा डेम गया था। साथ गई लड़कियां गार्डन में मॉर्निंग वॉक के बाद बैठ गई। तभी सरल निगम का कुत्ता सुबह साढ़े नौ बजे तालाब की ओर चला गया। उसे बचाने के चक्कर में सरल निगम गहरे पानी में चला गया। उसके बाद वह न​हीं मिला तो लड़कियों ने यह सूचना उसके परिजनों को दी। घटना के बाद परिवार शोकाकुल है। जिस कारण अभी परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डंपर की टक्कर से गाय जख्मी, मालिक को धमकाया
Don`t copy text!