Bhopal Fraud News: बाबू बनाने के नाम पर पप्पू बनाया

Share

Bhopal Fraud News: सरकारी स्कूल के रिटायर्ड टीचर ने अपने मकान में किराए से रहने वाले दो युवकों के साथ किया फर्जीवाड़ा

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय में बाबू बनाने के नाम पर दो नव युवकों को पप्पू बना दिया। यह वारदात सरकारी स्कूल से रिटायर्ड टीचर ने अंजाम दी। घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर अफसरों को रिश्वत देने का बोलकर करीब पौने आठ लाख रुपए ऐंठ लिए थे।

इसलिए हुई थी आरोपी से पहचान

मामले की शिकायत अगस्त, 2023 में की गई थी। जिसकी जांच के बाद अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस ने 02 जनवरी को प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने 04/24 धारा 420/406 (जालसाजी और गबन का केस) दर्ज किया है। यह प्रकरण लगभग पौने दो बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच एसआई गौरव दोहरे (SI Gaurav Dohre) ने की थी। इस मामले में पीड़ित 34 वर्षीय अशोक धनगर (Ashok Dhangar) और 32 वर्षीय संजय मीणा (Sanjay Meena) है। दोनों राजगढ़ जिले के ब्यावरा में  रहते हैं। उन्होंने इस मामले में आरोप पूनमचंद्र बाँधेवाल (Poonamchandra Bandhewal) पर लगाया है। वे इंद्रपुरी (Indrapuri) में रहते हैं। उन्होंने नव युवकों से अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय (Atal Bihari Hindi University) में सहायक ग्रेड—3 की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जिसके लिए पीड़ितों से कई किस्त में आरोपी ने 7 लाख रुपए नकद और 75 हजार रुपए आन लाइन लिए थे। पीड़ित अशोक धनगर 2013 में आरोपी पूनम चंद्र बांधेवाल के मकान में किराये से रहता था। इसी दौरान नौकरी लगाने का झांसा देकर रकम ऐंठी गई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डेढ़ लाख रुपए की शराब कार से बरामद
Don`t copy text!