Bhopal News: भोपाल में नव विवाहिता की खुदकुशी मामले में प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: एसीपी ने जांच के बाद पति, सास और देवर के खिलाफ दर्ज किया मामला

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। नव विवाहिता की खुदकुशी के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जिसकी जांच एसीपी ने की थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की थी। नव विवाहिता का मायका उत्तर प्रदेश के झांसी में था। परिजनों ने नव विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने पति, सास और देवर को आरोपी बनाया है।

यह बोलकर करते थे प्रताड़ित

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर, 2023 को खुदकुशी का मामला सामने आया था। जिसमें कोलार रोड पुलिस मर्ग 104/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा था। इसलिए प्रकरण की जांच एसीपी चूना भट्टी संभाग अंजली रघुवंशी (ACP Anjali Raghuvanshi) के पास थी। बयानों के आधार 05/24 धारा 498—ए/304—बी/34 (प्रताड़ना, दहेज हत्या और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) 2 जनवरी की दोपहर लगभग सवा तीन बजे दर्ज किया गया। फांसी प्रीति सिंह उरमलिया (Preeti Singh Urmaliya) पति अश्विनी सिंह उरमलिया उम्र 32 साल ने लगाई थी। वह ट्यूलिप हाईट्स (Tulip Height) कजलीखेडा में रहती थी। उसकी 2019 में अश्विनी सिंह उरमलिया के साथ शादी हुई थी। मृतिका मूलतः जिला झांसी यूपी की रहने वाली थी। प्रीति सिंह उरमलिया का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। पति गुजरात मे प्राइवेट जॉब करता है। शादी के बाद से ही मृतिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने फांसी लगाई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Lock Down Effect: बस खाली कराकर पुलिस ने कराई डिलीवरी
Don`t copy text!