Bhopal News: बाइक की टक्कर से जख्मी 

Share

Bhopal News: हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कराकर भागा आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। वह पैदल ही ब्रिज पार कर रहा था। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई थी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक जख्मी को अस्पताल ले गया। वहां उसको एडमिट कराने के बाद भाग गया।

इस कारण दर्ज किया प्रकरण

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में बाबूलाल नरवरिया (Babulal Narwariya) पिता फूल सिंह नरवरिया उम्र 49 साल जख्मी है। वह छोला मंदिर स्थित पुराना भानपुर में रहता है। बाबूलाल नरवरिया ड्रायवरी का काम करता है। उसको आयुष्मान अस्पताल (Ayushman Hospital) में भर्ती कराया गया था। जब डॉक्टरों को पता चला कि मामला दुर्घटना से जुड़ा है तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी वाहन चालक एमपी—04—क्यूक्यू—4695 के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह प्रकरण 31 मार्च को दर्ज किया। पुलिस ने 189/24 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज किया है। जख्मी ने बताया कि दुर्घटना भानपुर ब्रिज के पास हुई थी। वह उस वक्त ब्रिज पार करने जा रहा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: बाबासाहेब के विचार भाजपा के कृतित्व का हिस्सा: प्रदेश अध्यक्ष
Don`t copy text!