Bhopal News: ब्यूटीशियन को अगवा कर बंधक बनाकर बलात्कार

Share

Bhopal News: मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी पहचान, इटारसी में दिया था वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ब्यूटीशियन के साथ बलात्कार की वारदात हुई है। उसको घर से अगवा करने के बाद बंधक बनाकर ऐसा किया गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी के साथ पीड़िता की पहचान मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ता तय करने को लेकर पहले बातचीत होती थी। इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है।

यह पता लगा रही है पुलिस

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार वारदात इटारसी में हुई थी। आरोपी वहां जॉब करता है और किराए के मकान में रहता है। पीड़िता की उम्र 35 साल है। वह अयोध्या नगर में ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor) चलाती है। उसने शादी के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर अपना बायोडाटा लोड किया था। जिसके बाद आरोपी ने उससे संपर्क किया था। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुदिल देशमुख (SI Sudil Deshmukh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी गिरीश धारे (Girish Dhare) है। वह बालाघाट जिले का रहने वाला है। उसके संबंध में पुलिस की टीम जानकारी जुटा रही है। जिसके लिए मेट्रोमोनियल साइट से भी मदद ली जा रही है। आरोपी ने 2 दिसंबर, 2023 से 29 दिसंबर, 2023 के बीच यह वारदात की थी। ऐसा करने से पहले आरोपी झांसा देकर पीड़िता को अगवा कर ले गया था। वहां उसको अपने किराए वाले कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की थी। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से भी इंकार कर दिया है। पुलिस ने 156/24 धारा 365/342/376—2—एन/506 (अगवा करना, बंधक बनाना, कई बार ज्यादती और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। यह प्रकरण 4 अप्रैल की शाम लगभग पौने सात बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Sahara India Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!