Bhopal News: हार्वेस्टर चालक की मौत 

Share

Bhopal News: फसल काटने के दौरान अत्याधिक गर्मी लगने पर कुंए पर गया था नहाने

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कुंए में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह हार्वेस्टर चलाता था। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त वह गेहूं की फसल काट रहा था। इस दौरान वह कुंए में नहाने चला गया था। पुलिस ने शव को कुंए से निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है।

इस कारण देरी से दी गई सूचना

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 3—4 अप्रैल की दरमियानी रात हुई थी। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक बृजेश कर रहे हैं। मृतक सतनाम सिंह (Satnam Singh) पुत्र चरणजीत सिंह उम्र 25 साल है। वह पंजाब के फरीदकोट जिले में स्थित फरीदकोट थाना क्षेत्र के ग्राम बरगाड़ी का रहने वाला था। घटना गुनगा थाना क्षेत्र स्थित भैंसा खेड़ा पोलासगंज इलाके में हुई थी। यहां पर रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwah) का हार्वेस्टर चलाने के लिए वह आया था। उसके साथ सिकंदर सिंह (Sikander Singh) भी था। वह निपानिया जाट निवासी अशोक कुशवाह (Ashok Kushwah) के कुँए में नहाने चला गया। जब ज्यादा समय हो जाने के कारण हार्वेस्टर पर नहीं लौटा तो उसके साथी सिकंदर सिंह उसे ढूंढ़ने पहुंचा। कुंए के पास उसके कपड़े दिखाई दिए। टॉर्च जलाकर कुंए में देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस को 4 अप्रैल की सुबह साढ़े तीन बजे दी गई। गुनगा पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Extra Marital Affair : 'मेरी पूरी प्रॉपर्टी ले लो और अपना पति मुझे दे दो'
Don`t copy text!