Bhopal News: युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: कांट्रैक्टर की पत्नी ने सबसे पहले छत पर देखी थी लाश

Bhopal News
ADVT

भोपाल। भोपाल (Bhopal News) सिटी के बागसेवनिया इलाके में एक कांट्रैक्टर की छत पर युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। वह मिसरोद इलाके में रहती थी। युवती कुंजन नगर में कांट्रैक्टर के घर काम करने जाती थी। युवती का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना स्थल से पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

दर्ज होंगे कांट्रैक्टर के बयान

बागसेवनिया थाना पुलिस को 1 अप्रैल की दोपहर लगभग दो बजे मांगी लाल इंगले (Mangi Lal Ingale) ने अपनी बेटी के मौत की सूचना दी थी। शव 18 वर्षीय मनीषा इंगले का है। वह मिसरोद स्थित गणेश नगर इलाके में रहती थी। मनीषा बागसेवनिया स्थित कुंजन नगर इलाके में साफ—सफाई का काम करती थी। वह करीब दो साल से उस मकान में काम कर रही थी। मकान कांट्रैक्टर का है। घटना वाले दिन रोज की तरह मनीषा इंगले (Manisha Ingale) छत पर सफाई करने गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो कांट्रैक्टर की पत्नी उसको देखने गई। उसका नारियल की रस्सी से शेड़ में लटका हुआ शव देखकर वह बदहवास हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर एम्स अस्पताल भेजा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के अलावा कांट्रैक्टर के परिवार के बयान पुलिस दर्ज करेगी। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 20/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिनायल पीकर दी वृद्ध ने जान 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!