Bhopal News: गमी में गए परिवार के मकान का ताला टूटा 

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात और कीमती घड़ी बटोरी फिर डियो दिखा तो उसे भी चोर उठा ले गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गमी में गए एक परिवार के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। चोर ने सोने—चांदी के जेवरात और घड़ी तो उठाई ही उसके बाद उसे डियो दिखा तो वह भी अपने साथ ले गया।

ऐसा सीसीटीवी में आया नजर

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच हुई थी। थाने में शिकायत आदित्य ग्रेवाल (Aditya Grewal)  पिता कृष्णकांत ग्रेवाल ने दर्ज कराई। परिवार यहां दीप मोहिनी परिसर (Deep Mohni Parisar) में रहता है। आदित्य ग्रेवाल ने पुलिस को बताया कि पिता कृष्णकांत ग्रेवाल सरकारी विभाग से रिटायर हुए हैं। रिश्तेदार में गमी हुई थी। इस कारण तेरहवीं संस्कार में भाग लेने परिवार जबलपुर गया हुआ था। वहां से आदित्य ग्रेवाल वापस लौट आया। उसने देखा कि मकान के ताले टूटे हैं। भीतर से दो सोने के कड़े, कान के टॉप्स, सोनाटा कंपनी की घड़ी के अलावा डियोडरंट चोरी चला गया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 80 हजार रुपए बताई है। पुलिस ने 230/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार विकास भदौरिया (HC Vikas Bhadauriya) कर रहे हैं। पुलिस को एक कैमरे में धुंधली तस्वीर भी मिली है। जिसमें एक व्यक्ति भागते हुए दिख रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Lock Down: सीएम कह रहे कार्यालय खुलेगा, कलेक्टर ने थाने में लगभग ताला जड़ दिया
Don`t copy text!