Bhopal News: बंदी की कैंसर से मौत 

Share

Bhopal News: सागर जिला जेल से हमीदिया अस्पताल भेजा गया था, तबीयत बिगड़ने पर शिफ्ट किया गया था दूसरे अस्पताल

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बंदी को कैंसर की गंभीर बीमारी थी। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इसलिए शिफ्ट किया गया दूसरे अस्पताल

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार बंदी को इलाज के लिए सागर से भोपाल भेजा गया था। कुछ दिनों तक उसका हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज भी चला था। बंदी प्रकाश अहिरवार(Prakash Ahirwar)  पिता करण सिंह अहिरवार उम्र 39 साल है। वह सागर (Sagar) जिले का रहने वाला था। वह देवरी के रामघाट तिराहा स्थ्ति संजय नगर में रहता था। उसका हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसी मामले में 24 फरवरी 2024 को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। प्रकाश अहिरवार को इलाज के लिए 18 नवंबर, 2023 को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद 3 अप्रैल को हमीदिया अस्पताल से जवाहर लाल नेहरू कैंसर अस्पताल (Jawahar Lal Nehru Cancer Hospital) भेजा गया। यहां 4 अप्रैल की सुबह लगभग पौने आठ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस को यह खबर डॉक्टर अहिरवार ने पुलिस को दी थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 23/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर  7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिजली कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!