Bhopal Road Mishap: चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत

Share

Bhopal Road Mishap:पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। हादसा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। घटना (Bhopal Road Accident Case) के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया था। जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने शव पीएम की बाद परिजनों को सौंप (Bhopal Crime News) दिया है। वहीं अभी तक आरोपी का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी हैै। उसकी तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

रातीबड़ थाना पुलिस ने बताया कि गब्बर मारण (Gabbar Maran) पिता हरी सिंह मारण उम्र 34 साल निवासी ग्राम गोरा गांव का रहने वाला था। गब्बर दूध बेचने का काम करता था। बुधवार शाम वह भोपाल से दूध बेचकर लौट रहा था। तभी अचानक सूरज नगर और गोरा गांव के नजदीक वन निधि नर्सरी पर यादव जी के फार्म हाउस पर किसी तेज रफ्तार चार परिया वाहन वाले ने उसकी बाइक में टक्कर (Bhopal Road Mishap) मार दी थी। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। लोगों ने उसे सड़क पर तड़पता देख उसको शारदा अस्पताल (Sharda Hospita) में भर्ती कराया था।

वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

परिजनों ने बताया कि घटना में उसे सिर में गंभीर चोट आई थी। गुरूवार शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित (Gabbar Maran Accident Death Case) कर दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   भाजपा नेताओं को बैंक ने थमाए रिकवरी नोटिस, कांग्रेस बोली- इनकी वजह से ही बढ़ा एनपीए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!