Proud To Be An Indian: भारत के ‘बापू’ हुए ब्रिटेन के

Share

Proud To Be An Indian: भारतीय मूल के ब्रितानी नागरिक की वजह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मिला यह सम्मान

Proud To Be An Indian
राष्ट्रपिता मोहन दास करमचंद गांधी जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से संबोधित किया है, उनकी फाइल तस्वीर

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर अब ब्रिटेन के सिक्कों पर नजर आएगी। ब्रिटेन में महात्मा गांधी ऐसे पहले अश्वेत व्यक्ति होंगे जिनकी तस्वीर को ब्रिटेन सरकार अपने सिक्कों में जगह दे रही है। ऐसा करके विश्व पटल पर ब्रिटेन ने देश का नाम (Proud To Be An Indian) अलग ही स्वरूप में बना लिया है। हालांकि इस उपलब्धि के लिए भारतीय मूल के ब्रिटेनी नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आजादी के लिए जिंदगी भर लड़े

महात्मा गांधी जो जिंदगी भर अंग्रेजों के दमन और उपनिवेशवाद के खिलाफ ‘सत्याग्रह’ करते हुए लड़ते रहे। आज उन्ही की तस्वीर ब्रितानी मुद्रा पाउंड मे छपने जा रही है। महात्मा गांधी पहले ऐसे अश्वेत व्यक्ति हैं जिनकी तस्वीर विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली करेंसी में से एक पाउंड मे नजर आएगी। यह भारत के लिए किसी एक ऐतिहासिक पल से कम नहीं है।

घर का जोगी जोगना, आन गांव का सिद्ध

कहा गया है कि घर का व्यक्ति चाहे जितना भी महान क्यों ना हो, उसकी कीमत घर मेें नही होती। उसकी कीमत बाहर के लोग समझते हैं। ये कहावत अपने देश भारत के कुछ महान व्यक्तियों पर एकदम सटीक बैठती है। चाहे गौतम बुद्ध हो या महात्मा गांधी, महान व्यक्तित्व के धनी गौतम बुद्ध की आज विश्व के कई देश पूजा करते हैं। भारत में उनको जो ख्याति मिलनी चाहिए थी वैसी नहीं मिली। इसी तरह भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी जिन्होंने देश को आजाद कराने मे अपनी पूरी जिंदगी कुर्बान कर दी, उनको देश की पार्टियां चुनाव के वक्त ही याद करती हैं।

यह भी पढ़ें:   जेल जाने से बचे अनिल अंबानी

भाजपा हमेशा रही निशाने पर

कुछ संगठन देश मे ऐसे भी हैं जो बापू के हत्यारे का समर्थन करते हैं। वही संगठन चुनाव के वक्त वोट के लिए राष्ट्रपिता के नाम का इस्तेमाल करते हैं। महात्मा गांधी जिन्हें आज पूरा विश्व राष्ट्रपिता मानता है। पूरा विश्व उनको सम्मान की दृष्टि से देखता है। विश्व के कई देशों ने उनकी प्रतिमा को सम्मान स्वरूप अपने देश में स्थापित किया है। आज ब्रिटेन सरकार अपने देश की करेंसी मे गांधी जी की तस्वीर को जगह दी है। यह ऐतिहासिक पल है सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए। उनकी महानता को प्रत्येक भारतीयों को याद रखना चाहिए और दिल से सम्मान करना चाहिए।

सिक्को के डिजाइन का काम शुरू

संडे टेलिग्राफ अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सिक्‍कों के डिजाइन और उनके व‍िषयवस्‍तु पर सलाह देने वाली द रॉयल मिंट एटवाइजरी कमेटी ने बापू के तस्‍वीर वाले सिक्‍के के डिजाइन पर काम करना शुरू कर दिया है। इस ऐतिहासिक घटना के मुख्‍य सूत्रधार ब्रिटेन के वित्‍तमंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक हैं। उन्‍होंने अश्‍वेत और अल्‍पसंख्‍यक नस्‍लों के लोगों के आधुनिक ब्रिटेन के निर्माण में मदद देने वाले लोगों के काम को मान्‍यता देने के अभियान का समर्थन किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: छेड़छाड़ के तीन शिकार, मासूम—किशोरी और महिला से अत्याचार

 

Don`t copy text!