Bhopal News: तेल का टैंकर पलटने से हुई सड़क दुर्घटना

Share

Bhopal News: हेलमेट पहना होता तो बाइक सवार की बच जाती जान

Bhopal News
भोपाल थाना बिलखिरिया फाईल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज बिलखिरिया थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा चार दिन पहले उस रोड़ पर सरसों के तेल से भरा टैंकर पलटने की वजह (Bhopal Road Accident Case) से हुआ। उसी रास्ते से बाइक सवार गुजर रहा था। उसकी बाइक स्लिप हो गई थी। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

सफाई के बाद भी नहीं टला हादसा

बिलखिरिया थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर पवन सिंह ने गुरूवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। जांच अधिकारी एसआई इंदल सिंह (SI Indal Singh) ने बताया प्रताप बंसल पिता गणेश लाल बंसल उम्र 40 साल की मौत हुई है। उसकी बाइक फिसलने से आई चोट के कारण मौत हुई है। प्रताप बंसल (Pratab Bansal) छावनी पठार का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। घटना वाले दिन कोकता नंबर—4 रोड़ के चौराहे पर सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया था। तेल पूरी सड़क पर फैल चुका था। जिस कारण कई आने—जाने वाले लोगों की बाइक गिरी थी। प्रताप बंसल भी उसी सड़क से जा रहा था। तभी उसकी बाइक फिसल गई। गिरने से उसे सिर और शरीर के बाकी अंगों में गंभीर चोटें आई थी। लोगों की मदद से उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   MP News: पति की आत्महत्या के बाद पत्नी ने फांसी लगाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Hamidia Hospital Mishap
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!