Bhopal News: सास के प्रेमी ने बहू से किया बलात्कार

Share

Bhopal News: लॉक डाउन में हुई थी घटना, मायके जाकर भाई से बताई अपनी पीड़ा

Bhopal News
थाना बैरागढ़— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज बैरागढ़ थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक महिला से बलात्कार (Bhopal Rape News) का मामला सामने आया है। आरोपी उसकी सास का कथित प्रेमी है। लॉक डाउन लगने के कारण सास उसके प्रेमी दोनों पीड़िता के किराए के मकान में साथ रहने लगे थे। जहां आरोपी ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया। हालांकि यह एफआईआर देरी से दर्ज हुई। जिसकी वजह पीड़िता ने सेहत बिगड़ना बताई है।

रायसेन से आई केस डायरी

बैरागढ़ थाना पुलिस ने गुरूवार शाम लगभग सवा सात बजे शादीशुदा महिला से बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 376—2एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता की सास का प्रेमी बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया उसका रायसेन का मायका है। परिजनों ने उसकी शादी 2001 में बैरागढ़ निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे भी है। वह पति बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसकी सास किसी और व्यक्ति के साथ अलग रहती थी। अचानक मार्च, 2020 में शहर में लॉक डाउन लगने के कारण उसकी सास और उसका प्रेमी उसके साथ आकर रहने लगे। उसकी सास के प्रेमी की नीयत पीड़िता के प्रति ठीक नहीं थी। वह उस पर लगातार नजर रखता था। घटना वाले दिन घर में जब कोई नहीं था तब आरोपी ने डरा—धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपी ने पीड़िता को धमकी देकर चुप रहने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: शादी में हुई दोस्ती के बाद पार्क तक की शर्मसार कहानी

मकान शिफ्ट करने का बनाया बहाना

पीड़िता ने बताया इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसका चलना—फिरना बंद हो गया। वह बिस्तर पर आ गई। तब भी आरोपी उसके साथ गलत काम (Married Woman Rape Case) करने से बाज नहीं आया। पीड़िता की हालत ज्यादा बिगड़ने पर सास और आरोपी उसे उसके मायके छोड़ आए। यह बोलकर कि उन्हें इस किराए के मकान से दूसरी जगह शिफ्ट होना है। कुछ समय मायके में रहने के बाद पीड़िता की हालत सुधरी तो उसके भाई को उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। महिला उसके भाई के साथ रायसेन के थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रायसेन जिला पुलिस ने केस डायरी भोपाल पुलिस को भेजी।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Hamidia Hospital Mishap
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!