Bhopal News: कार—बाइक आपस में टकराई, जानलेवा हमला किया

Share

Bhopal News: मां ने दवा लाने भेजा था बेटों को, घायल बेटों में से एक की हालत नाजुक

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा (Bhopal News) न्यूज देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके से मिल रही है। यहां दो सगे भाईयों पर जानलेवा (Bhopal Attack Case) हमले का एक मामला सामने आया है। जख्मी भाईयों की बाइक आरोपियों की कार से टकरा गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने कार से पीछा करने के बाद रास्ते में रोककर उन्हें पीटा था। हमले में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों का आधार अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले

बैरसिया थाना पुलिस ने बुधवार शाम लगभग साढ़े चार बजे धारा 307/323/34 (जानलेवा हमला, मारपीट और एक से अधिक आरोपी) की एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में आरोपी नसीम कंजर(Nasim Kanjar) , शुक्ला कंजर (Shuikla Kanjar), रिंकू (Rinku) और अनूप (Anup) है। चारों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। शिकायत मछला कंजर उम्र 55 साल ने दर्ज कराई है। वह बैरसिया क्षेत्र की रहने वाली है। मछला कंजर (Mjhala Kanjar) मजदूरी करती है। उसने पुलिस को बताया घटना वाली सुबह उसके दोनों बेटे एक 18 वर्षीय सोनू कंजर और 10 वर्षीय को दवा लेने भेजा था। सोनू बाइक से भाई को लेकर गांव से बाहर शमशान घाट के पास पहुंचा था। तभी सामने रोड़ पर जा रही आरोपियों की कार से बाइक टकरा गई। घबराकर बाइक लेकर वहां से दोनों भाई भागे। जिनका आरोपियों ने कार से पीछा किया। सोनकच्छ गांव में रोककर लोहे की रॉड और पत्थर से हमला किया। घायलों को आधार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सोनू कंजर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट का मिसरोद थाना बना पहला ISO थाना
Don`t copy text!