Bhopal News: पिपलानी में दो परिवारों के बीच मारपीट

Share

Bhopal News: दोनों परिवारों ने हमले में किया धारदार हथियार का इस्तेमाल

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) पिपलानी इलाके से मिल रही है। यहां दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें खुलकर धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस दर्ज किया है। हमले में महिलाएं भी शामिल थी।

दो युवकों के खिलाफ दर्ज हैं मामले

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 23 मई की सुबह लगभग नौ बजे दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 324/294/323/506/34 (धारदार हथियार से हमला, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें पहले पक्ष की तरफ से 35 वर्षीय नीना सोनी पति विजय सोनी ने प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपी शत्रुघ्न, रोहन, गोविंद और उसकी पत्नी उमावती है। इसी तरह दूसरे पक्ष से शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकदमा दर्ज कराया। मामले में आरोपी मीना, कुनाल, विजय और विशाल है। विजय और विशाल दोनों दोस्त है। दोनों के खिलाफ पहले भी थाने में केस दर्ज हैं। नीना सोनी (Neena Soni) की किराना दुकान है। जहां बहस होने पर दोनों पक्षों ने एक—दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कोलार में लाखों रुपए की चोरी
Don`t copy text!