Bhopal News: बाइक से गिरकर जख्मी युवक की मौत

Share

Bhopal News: दो प्रायवेट अस्पताल भी नहीं बचा सके जख्मी युवक की जान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) रातीबड़ इलाके से मिल रही है। यहां एक सड़क हादसे में जख्मी युवक ने दम तोड़ दिया। उसने पूरा एक दिन जीवन और मौत से संघर्ष किया। इस दौरान परिजनों ने उसको एक नहीं दो अस्पतालों में पहुंचाया। फिर भी डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

साले की शादी में गया था

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 22 मई की शाम लगभग पांच बजे एक सड़क हादसा हुआ था। यह हादसा सिकरवार पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ था। दुर्घटना में तीरथ मारण पिता जगदीश मारण उम्र 25 साल जख्मी था। वह बरखेड़ी इलाके का रहने वाला था। वह पेशे से किसानी का काम करता था। वह साले की शादी में राती​बड़ गया था। वहां से लौटते वक्त उसकी बाइक से फिसलकर जख्मी हो गया था। उसको पहले हक अस्पताल (Haq Hospital) में भर्ती कराया था। वहां से परिजन उसको शारदा अस्पताल ले गए। वह घटना के बाद से ही बेहोश चल रहा था। इलाज के दौरान तीरथ मारण (Teerath Maran) की 23 मई की दोपहर लगभग डेढ़ बजे मौत हो गई थी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

जेल बंदी की मौत

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से 23 मई की सुबह आठ बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। शव की पहचान 32 वर्षीय लक्ष्मीनारायण के रुप में हुई। उसे गांधी नगर स्थित केंद्रीय जेल से हमीदिया के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह मूलत: सागर का रहने वाला था। वह सागर में जेल से भोपाल जेल शिफ्ट किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पत्नी को जलाकर मार डाला था। इसी मामले में वह सजा काट रहा था।

यह भी पढ़ें:   दर्दनाक हादसा : जान बचाने के लिए ट्रॉली के नीचे सो रहे थे, मौत ने ढूंढ़ लिया
Don`t copy text!