Bhopal News: होम्यापैथिक चिकित्सक को उसके भाईयों ने किया हमला

Share

Bhopal News: भाई की पत्नी जो सगी बहनें है उनसे होता था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) मिसरोद इलाके से मिल रही है। यहां एक होम्यापैथिक चिकित्सक को उसके दो सगे भाईयों ने पीट दिया। उसका विवाद भाईयों की पत्नी से होता था। वे दोनों सगी बहनें हैं। विवाद कई बार थाने पहुंचा था। लेकिन, इस बार पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर दिया।

रास्ते को लेकर था विवाद

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 23 मई की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे मारपीट का केस दर्ज किया गया है। घटना समरधा स्थित कॉलोनी की है। शिकायत डॉक्टर सुरेन्द्र दिवाकर (Dr Surendra Diwakar) ने दर्ज कराई है। वे घर के नजदीक होम्यापैथिक क्लीनिक चलाते हैं। आरोपी महेन्द्र दिवाकर और शैलेद्र दिवाकर (Shailendra Diwakar) है। यह दोनों उसके सगे भाई है। दोनों की शादी सगी बहनों के साथ हुई है। दोनों बहने घरेलू विवाद होने पर एक साथ हो जाती थी। डॉक्टर सुरेन्द्र दिवाकर का संयुक्त परिवार है। हालांकि घर अलग—अलग है। परिवार का निकलने का रास्ता एक ही है। उसी रास्ते से निकलने को लेकर विवाद होता था। इससे पहले भी कई बार परिवार में विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत दर्ज कराने परिवार पहुंचा था। लेकिन, इस बार पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: लूट का मामला चोरी में दर्ज 
Don`t copy text!