Bhopal News: नाबालिगों ने किस डे से शुरु किया था ऐसा गंदा काम

Share

Bhopal News: छात्रा के गर्भवती होने पर खुला उससे हुए दुष्कर्म का राज

MP News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) शाहपुरा इलाके से मिल रही है। यहां एक कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। यह गंदा काम उसके ही स्कूल में उसी कक्षा के दूसरे सेक्शन में पढ़ने वाले बाल अपचारी ने किया था। इस गंदे काम की शुरुआत बाल अपचारी ने पाश्चात्य संस्कृति के तहत मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले होने वाले किस डे से की थी। पीड़िता बलात्कार की वजह से गर्भवती हो गई थी। उसको तीन महीने का गर्भ था। जिसकी वजह से तबीयत बिगड़ने पर इस सनसनीखेज घटना का राज उजागर हुआ।

बाल अपचारी गिरफ्तार

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार 24—25 मई की दरिमियानी रात लगभग तीन बजे बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने धारा 376 (2) एन/5एल/5जे/6 (कई बार बलात्कार और पॉक्सो एक्ट) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता 15 वर्ष की छात्रा है। वह कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ती है। आरोपी 16 वर्षीय नाबालिग बाल अपचारी है। उसने यह वारदात कई बार अपने घर में की थी। बाल अपचारी पीड़िता के ही स्कूल में पढ़ता है। हालांकि उसका सेक्शन अलग है। थाना प्रभारी एमके मिश्रा (TI MK Mishra) ने बताया कि बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको बाल संप्रेक्षण गृह भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना की शुरुआत वेंलेटाइन डे के एक दिन पहले 13 फरवरी से हुई थी। इस दिन को वैस्टर्न कल्चर में किस डे कहा जाता है।

यह भी पढ़ें:   कूटनीतिक लिहाज से तनाव के बहाने भारत ने दुनिया का अपनी तरफ ध्यान आकर्षण कराया

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

जीरो पर दर्ज हुआ था केस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

पुलिस के अनुसार 23 मई की रात को पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया। उसमें वह पॉजिटिव पाया गया। पीड़िता को अत्यधिक रक्तस्त्राव हो रहा था। इस कारण चिकित्सकों को उसका अबॉर्शन करना पड़ा। पीड़िता हबीबगंज इलाके में रहती थी। इसलिए हबीबगंज थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। इसमें पता चला कि घटनास्थल शाहपुरा इलाके का है। इस कारण एफआईआर दर्ज करके केस डायरी शाहपुरा थाने भेजा गया। परिवार बेहद सामान्य घर का है। पीड़िता को तीन महीने का गर्भ था।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

पीड़िता आईसीयू में भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कई बार बलात्कार किया था। यह बलात्कार उसने अपने घर में ही किया था। इस कारण पीड़िता की महावारी फरवरी में ही रुक गई थी। यह बात उसने डर की वजह से परिजनों को नहीं बताई। पुलिस ने 5जे की धारा लगाई है। यह धारा तभी लगाई जाती है जब नाबालिग बलात्कार की वजह से गर्भवती हो जाती है। पुलिस को डॉक्टरों ने नाबालिग के गर्भ से निकले भ्रूण को कार्रवाई के लिए दे दिया है। पीड़िता की हालत अभी नाजुक है। वह सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आधा दर्जन बाइक चोरी 
Don`t copy text!