Bhopal News: पुलिस मुखबिरी पर गला रेंता

Share

Bhopal News: शराब माफियाओं की रंगदारी, युवक की हालत नाजुक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) शराब माफियाओं की मिल रही है। यहां रातीबड़ इलाके में एक युवक का गला चाकू से रेंत दिया गया हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले शराब माफिया है। जिस व्यक्ति को चाकू मारा गया उस पर उन्हें शक था कि वह पुलिस का मुखबिर है। उसके ही इशारे पर आरोपियों की पिछले दिनों शराब पकड़ाई थी।

निजी अस्पताल में भर्ती

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 24 मई की रात लगभग 10 बजे जानलेवा हमला किया गया है। घटना नीलबड़ स्थित अमृत रेस्टोरेंट के सामने हुई थी। शिकायत 24 वर्षीय गौतम विश्वकर्मा (Gautam Vishwkarma) ने दर्ज कराई है। वह नीलबड़ स्थित हक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों ने उसका गला चाकू से रेत दिया है। हमले में आरोपी मनोज दुबे, अर्जुन रफ्तार (Arjun Raftaar), सागर यादव और अन्य उनके साथी है। सीएसपी टीटी नगर संभाग उमेश तिवारी (CSP Umesh Tiwari) के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। आरोपी मनोज दुबे (Manoj Dubey), अर्जुन रफ्तार, सागर यादव (Sagar Yadav) अवैध शराब बेचने का कारोबार करते हैं। आरोपियों की शराब खजूरी सड़क थाना पुलिस की मदद से गौतम विश्वकर्मा ने पकड़वा दी थी।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

भोपाल में शराब माफिया सक्रिय

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

इसी बात को लेकर आरोपी गौतम विश्वकर्मा से रंजिश रखते थे। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके अलावा वह खजूरी सड़क थाने में दर्ज केस की भी जानकारी जुटा रही है। उल्लेखनीय है कि शराब माफियाओं का एक पखवाड़े के भीतर यह दूसरा मामला है। इससे पहले बैरसिया इलाके में एसएएफ जवान और एक हवलदार पर शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया था। दोनों पुलिस कर्मचारी एक मौत की सूचना देने परिजनों के पास जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: खड़े डंपर में जा घुसा मोपेड सवार
Don`t copy text!