Bhopal News: रेलवे से वर्कशॉप में रिपेयर होने आई कीमती मोटर चोरी

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। यूनियन कार्बाइड के पास स्थित एक वर्कशॉप से कीमती आधा दर्जन मोटर चोरी चली गई। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। चोरी गईं सारी मोटर रेलवे मंत्रालय की है। पुलिस को चोरी करने वाला एक संदेही का वीडियो भी जांच के दौरान मिला है।

वर्कशॉप से छह मोटर चोरी

गौतम नगर (Gautam nagar) थाना पुलिस के अनुसार मुर्सबियार खान पिता सरदार यार खान उम्र 38 साल साल कृष्णा कॉलोनी (Krishna Colony) में रहते हैं। उनकी यूनियन कार्बाइड (Union Carbide) के पास विंध्या वैली (Vindhya Valley) नाम से वर्कशॉप हैं। उन्होंने अप्रैल महीने में भारतीय रेल (Indian Railway) से मोटर रिपेयरिंग करने का एक एमओयू किया था। जिस कारण 19 मोटर रिपेयरिंग के लिए उनके पास आई थी। यह सभी एक हॉर्स पॉवर से लेकर चार हॉर्स पॉवर की थी। मोटर (Motor) दिल्ली से भोपाल आई थी। इसी दौरान 28—29 अप्रैल की दरमियानी रात उनके वर्कशॉप (Workshop) से छह मोटर चोरी चली गईं। उन्होंने वर्कशॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक व्यक्ति उन्हें ले जाता हुआ दिखाई दिया। वारदात करने पहुंचा चोर वर्कशॉप की जाली काट​कर भीतर घुसा था। मोटर काफी वजनी है इसलिए पुलिस को यकीन है कि जाली की दूसरी तरफ अन्य व्यक्ति थे। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदेहियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल गौतम नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला 201/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुनील कुमार बिदवा (ASI Sunil Kumar Bidwa) कर रहें है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: पति को दूसरे प्रोजेक्ट में भेजा, मजदूर ने तीसरी मंजिल में उठाया ऐसा फायदा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।,

Don`t copy text!