Bhopal News: बीटेक छात्रा ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को अंग्रेजी में लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला, होने वाली थी शादी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। वह अंग्रेजी भाषा में लिखा हुआ है। पत्र का मजमून पुलिस को जो समझ में आया है उसके मुताबिक छात्रा होने वाली शादी को लेकर परेशान चल रही थी। हालांकि परिजनों के बयान अभी दर्ज किया जाना बाकी है।

अंग्रेजी मेें लिखा सुसाइड नोट

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 11 जून की सुबह लगभग 7 बजे महिला की आत्महत्या की सूचना मिली थी। घटना स्थल एफ—सेक्टर एलआईजी था। शव की पहचान सोनाली मालवीय पिता नंदकिशोर मालवीय उम्र 25 साल के रुप में हुई। घटना की सूचना पुलिस को पिता नहीं ही दी थी। पुलिस ने ही मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतारा था। सोनाली मालवीय (Sonali Malviya) ने आनंद नगर स्थित निजी कॉलेज से बीटेक किया था। घर में माता—पिता के अलावा छोटा भाई है। शुक्रवार रात परिवार के साथ बेटी ने भोजन किया था। शनिवार सुबह उसका पंखे से लटका मिला। पुलिस को सुसाइड नोट ​भी मिला है। जिसमें लिखा है कि वह शादी नहीं करना चाहती थी। उसने माता—पिता से माफी भी मांगी है। यह सुसाइड नोट अंग्रेजी भाषा में लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

दुर्घटना में वृद्धा की मौत

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 11 जून की सुबह लगभग 7 बजे एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। यह खबर जेपी अस्पताल से पुलिस को मिली थी। महिला को सेमरी जोड के पास से एम्बुलेंस ने उठाकर अस्पताल में पहुंचाया था। उसके शरीर पर वाहन की टक्कर से चोट लगने के निशान थे। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की उम्र लगभग 60 साल है। हुलिया मजदूर का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: पत्रकारों के घरों पर चोरों का धावा, लाखों का माल चोरी
Don`t copy text!