Bhopal Dowry Case: जना बैंक के वाइस प्रेसीडेंट के खिलाफ एफआईआर

Share

Bhopal Dowry Case: विधवा महिला से सगाई करने के बाद रिश्ता तोड़ा

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। जना स्मॉल फायनेंस बैंक वाइस प्रेसीडेंट (Jana Bank Vice President News) के खिलाफ भोपाल की महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विधवा महिला से सगाई करने के बावजूद वह अपने पूर्व के रिश्तों को छुपा रहा था। पीड़ित महिला को अपनी एफआईआर (Bhopal Dowry Case) दर्ज कराने के लिए लंबा संघर्ष भी करना पड़ा। उसको भाजपा नेता के साथ थाने जाकर एफआईआर करानी पड़ी।

शादी डॉट कॉम से आया रिश्ता

महिला थाना पुलिस ने 13 जनवरी की शाम लगभग सवा चार बजे प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में धारा 3/4 (दहेज अधिनियम) की धारा लगाई गई। पीड़िता ने द क्राइम इंफो डॉट कॉम को बताया कि उसने सितंबर, 2019 में आवेदन दिया था। तब से वह थाने के चक्कर काट रही थी। उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की जाती थी। पूछने पर पैसा खर्च करने के लिए कहा जाता था। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए महिला थाना प्रभारी अजीता नायर (TI Ajita Nair) से संपर्क किया गया। वे प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हुई। आरोप थाने की एक महिला एएसआई पर लगे हैं। खबर है कि इन्हीं महिला अफसर को जल्द अवार्ड भी मिलने वाला है। पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी से पहचान शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

तलाकशुदा बताकर कर रहा था रिश्ता

पीड़िता ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार और रामपूजन (Ram Pujan) है। राकेश कुमार (Rakesh Kumar) बैंगलुरु में जना स्मॉल फायनेंस बैंक में वाइस प्रेसीडेंट है। पीड़िता का दावा है कि राकेश कुमार ने अपने आपको पहली पत्नी से तलाक देने का कहकर रिश्ता करने आया था। पीड़िता के पति की 2011 में कार दुर्घटना में मौत हुई थी। इसलिए दोनों के परिवार रिश्ते के लिए राजी थे। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि राकेश कुमार के अभी भी पहली पत्नी से संबंध है। वह उससे चोरी छुपे मिलता भी है। खबर मिलने के बाद सगाई होने के बाद वह पांच लाख रुपए की भी मांग करने लगा था। इस कारण रिश्ता नहीं बना और थाने में शिकायत की गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिश्ता ठुकराया तो होने वाले मंगेतर ने पीटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!