Bhopal Crime News: पत्नी के चरित्र पर था शक, घर में लगा दी आग

Share

Bhopal Crime News: शादी के 20 साल बाद सनकी पति का कायराना कारनामा

Bhopal Crime News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। शक का कोई समाधान नहीं है। वह जहां हो जाए वह घर भी बर्बाद हो जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) से सामने आया है। इस मामले में आरोपी पति है। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी कारण उसने घर में विवाद के बाद आग लगा दी थी। पड़ोसियों की मदद से आग को काबू में लाया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में वारदात

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार घटना नील​बड़ स्थित डीपीएस स्कूल के नजदीक झुग्गी बस्ती है। यहां आरोपी संतोष अहिरवार (Santosh Ahirwar) का परिवार रहता है। वह पेशे से मजदूर है। उसकी शादी को लगभग 20 साल बीत चुके हैं। वह पिछले तीन दिनों से घर में पत्नी से विवाद कर रहा था। शिकायत पत्नी ने थाने में दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पति उसके चरित्र पर शक करता है। जबकि उसका 18 साल का बेटा है। समझाने पर वह मारपीट भी करता है। सोमवार को वह नशे की हालत में घर आया। उसने घर में आग लगा दी। आग से झुग्गी बस्ती में नुकसान पहुंचा। यह आग फैल सकती थी लेकिन लोगों ने उसको समय रहते बुझा लिया। पुलिस ने आरोपी संतोष अहिरवार के खिलाफ धारा 436 आगजनी करने का प्रकरण दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

यह भी पढ़ें:   MP News : खाई में गिरी बस, 3 की मौत, दर्जनों घायल

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!