Bhopal News: शादीशुदा महिला को वृद्ध करता था अश्लील इशारे

Share

Bhopal News: बालकनी में कपड़े सुखाते वक्त फिर हुई शर्मसार करने वाली घटना तो पीड़िता थाने पहुंची

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ एक वृद्ध गंदी हरकत करता था। पीड़िता कई दिनों से उसे नजर अंदाज कर रही थी। लेकिन, उसने इस बात का गलत मतलब निकालकर उससे अश्लील इशारे करने लगा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस कारण थाने पहुंचा मामला

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 2 सितंबर की शाम लगभग साढ़े छह बजे 619/22 धारा 354-क/509/294/506 (छेड़छाड़, अश्लील इशारे, गाली-गलौज और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 31 साल है और वह शादीशुदा है। इस मामले का आरोपी अरविंद तोमर (Arvind Tomar) है। उसकी उम्र लगभग 65 साल है। वह महिला पर बुरी नजर रखता था। उसको देखकर आरोपी अश्लील इशारें भी करता था। महिला ने इस बात का विरोध किया तो वह उसके साथ अभद्रता पर उतर आया। उसने धमकाते हुए गाली-गलौज भी की। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला की आग से झुलसकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!